spot_img

Bihar News|Katihar News| पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला और रोड़ेबाजी करते स्मैक बेचने की आरोपी महिला को छुड़ाया

spot_img
- Advertisement -

Bihar News|Katihar News| पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला और रोड़ेबाजी करते स्मैक बेचने की आरोपी महिला को छुड़ा लिया है। जहां बड़ी खबर कटिहार से है। यहां, पुलिस की टीम पर उग्र ग्रामीणों ने बड़ा हमला बोल दिया। दरअसल, इस हमले के पीछे एक महिला थी जिसे पुलिस स्मैक बेचने के आरोप में दबोचा था। उग्र भीड़ ने उक्त महिला को छुड़ाने के लिए पुलिस पर (Villagers attack police team in Katihar, accused woman rescued) हमला बोला।

- Advertisement -

- Advertisement -

Bihar News|Katihar News| महिला को पुलिस के चंगुल से छुड़ाकर भीड़ ले गई

महिला को पुलिस के चंगुल से छुड़ाकर भीड़ ले गई। वारदात, नगर थाना क्षेत्र के हरीगंज कोरिया पट्टी गांव का है। जहां, पुलिस ने स्मैक बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया था। पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीण भड़क गए। पुलिस टीम पर हमला कर दिया। लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला बोला। महिला को पुलिस के चंगुल से छुड़ा लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NEET पेपर लीक पर PM Modi का सीधा एक्शन! अब एक झटके में मिलेगी दोषियों को सजा |अब सीधे फास्ट ट्रैक कोर्ट, छात्रों को मिलेगा न्याय?

Bihar News|Katihar News| कोरिया टोली के लोग गोलबंद होकर बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए

जानकारी के अनुसार, नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कोरिया पट्टी में स्मैक बेचा जा रहा है। इसी आधार पर पहुंच की रेड में एक महिला समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। ऐने मौके पर हिरासत में लेने की खबर आग की तरह फैली। कोरिया टोली के लोग गोलबंद होकर बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। पुलिस से उलझे  और बाद में उग्र भीड़ ने पुलिस के वाहन पर हमला करते हुए महिला को छुड़ा कर अपने साथ ले गए।

16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Open Jail बक्सर का अनोखा ओपन जेल: उम्रकैद कैदी भी परिवार संग जी रहे आजाद जिंदगी, जानें कैसे

Bihar News|Katihar News| पुलिस और ग्रामीणों के अपने अपने तर्क

घटना के बाद कोरिया पट्टी के लोगों में आक्रोश है। पुलिस पर बिना किसी ठोस सबूत के छापेमारी करने और निर्दोष लोगों को फंसाने और गिरफ्तार करने की तोहमत लगा रहे हैं। वहीं, पुलिस का दावा है कि उनके पास पुख्ता जानकारी थी। इसी के आधार पर कार्रवाई की।

Bihar News|Katihar News| पुलिस टीम पर पथराव करती गांव की महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया

वहीं,पुलिस जब महिला को हिरासत में लेकर जाने लगी तो गांव वाले आक्रोशित हो गए। महिला को छुड़ाने के लिए पुलिस वैन को घेर लिया। इस दौरान पुलिस टीम पर पथराव करती गांव की महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोपी महिला को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाते वहां से फरार हो गईं। पुलिस भी किसी तरह जान बचाकर मौके पर से वापस लौट गयी।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी रेड: शहर के 7 अवैध नर्सिंग होम सील, लगा लाखों का जुर्माना, कहीं आपका अस्पताल तो नहीं? जानिए पूरा मामला!

 

Bihar News|Katihar News| दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। दोनों हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही महिला को दोबारा गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vaibhav Suryavanshi सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने किया कमाल! T20I में जड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अर्धशतक |तोड़ा ‘क्रिकेट के भगवान’ का रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक जड़कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने जिम्बाब्वे के#VaibhavSuryavanshi,#T20IWorldRecord,#CricketNews

Darbhanga खुशखबरी! बेनीपुर में 190 परिवारों को मिलेगी घर बनाने के लिए जमीन, सरकार का बड़ा फैसला!

Benipur Land Allotment: बेनीपुर अनुमंडल में 190 भूमिहीन परिवारों को स्वतंत्रता दिवस से पहले गृह निर्माण के लिए बासगीत भूमि मिलेगी। प्रशासन ने सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर दी है।#BenipurNews,#BiharLandScheme,#HousingForAll

Mrityunjay Tiwari BJP ‘तेजस्वी से बात का मतलब नहीं’: RJD के बड़े नेता थामेंगे BJP का दामन , बिहार में भूचाल!

Mrityunjay Tiwari BJP: राजद के वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं है। इस सिय#BiharPolitics,#MrityunjayTiwari,#BJP

Madhubani Police वायरल वीडियो ने बढ़ाई टेंशन! हथियार लहराने वाले को मधुबनी पुलिस ने दबोचा, 2 कट्टे भी मिले| पढ़िए -नेपाल से लाए थे...

Madhubani Police: मधुबनी में अवैध हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। एक आरोपी गिरफ्तार, दो देशी कट्टे जब्त।#MadhubaniPolice,#BiharCrime,#IllegalArms