spot_img

Bihar News|NEET Paper Leak |Bihar EOU के ADG Nayyar Hasnain Khan दिल्ली तलब, पेपर लीक पर Home और Education Ministry Action में

spot_img
- Advertisement -

Bihar News|NEET Paper Leak |Bihar EOU के ADG Nayyar Hasnain Khan दिल्ली तलब, पेपर लीक पर Home और Education Ministry Action में बिहार की आर्थिक अपराध ईकाई के एडीजी नैय्यर हसनैन को शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से तलब किया गया है।

- Advertisement -

इस मामले में बिहार की ईओयू की टीम जांच कर रही है। ईओयू की टीम ने ही सरकारी (Bihar EOU ADG Nayyar Hasnain Khan summoned to Delhi) गेस्ट हाउस में परीक्षार्थियों को NEET पेपर रटाए जाने का खुलासा आरोपियों के पकड़े जाने के बाद किया है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

जानकारी के अनुसार,नीट पेपर लीक कांड ने सरकार को एक्शन मोड में ला दिया है, बिहार ईओयू के एडीजी नैय्यर हसनैन खान को ब्रीफिंग के लिए दिल्ली बुलाया गया है। गृह मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय ने खान को घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए बुलाया है। लीक के पीछे के मास्टरमाइंड अमित आनंद को पटना में गिरफ्तार किया गया है। उसने पेपर लीक की साजिश रचने की बात कबूल की है। आनंद ने स्वीकार किया कि उसने लीक हुए पेपर के लिए छात्रों से 30 से 32 लाख रुपये लिए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर! सभापति पद से हटाए गए अवधेश नारायण सिंह, जदयू के रामवचन राय को मिली कमान

पकड़े गए आरोपियों ने कबूल किया है कि उनको किस तरह पेपर मिले। जो प्रश्न उन्हें रटवाए गए वही हू-ब-हू नीट के एग्जाम में भी आए थे। कथित अनियमितता को लेकर अब तक हुई ईओयू की जांच की जानकारी लेने के लिए शिक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी है।

शिक्षा मंत्रालय ने पटना में आयोजित नीट परीक्षा के दौरान कथित अनियमितताओं के संबंध में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई से रिपोर्ट मांगी है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पटना में परीक्षा के दौरान कथित अनियमितताओं के जवाब में रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार आगे की कार्रवाई करेगी। सरकार परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें:  Jamui Molestation Case जमुई छेड़खानी का राज | इन दोनों ने ही मुख्य आरोपी को बुलाया था, अब क्या कह रहे ग्रामीण!

इधर, विजय सिन्हा ने कहा कि NEET पेपर लीक केस में आरजेडी माइंडसेट वाले लोगों का हाथ है। खुद तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम ने NHAI का कमरा बुक करवाया था। इसके लिए उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कॉल डिटेल और कुछ दस्तावेज दिखाए। इस मामले में उन्होंने तेजस्वी यादव से भी सवाल पूछे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion

Darbhanga Crime केवटी में चोरों का कहर! दुकान से 76 हजार की संपत्ति साफ, क्या पुलिस पकड़ पाएगी?

Kewati Theft: केवटी के रनवे गांव में एक दुकान का चदरा तोड़कर अज्ञात चोरों ने 76 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ली। नकदी समेत 70 हजार का सामान गायब है, पुलिस ने जांच शुरू की है। #KewatiTheft,#BiharCrime,#DarbhangaNews

Darbhanga Land Survey दरभंगा में भूमि सर्वे पर बड़ा एक्शन! अब रोज इतने किश्तवार बनाने होंगे, नहीं तो…

Darbhanga Land Survey: दरभंगा के केवटी अंचल में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। अब अधिकारियों को प्रतिदिन 1 #DarbhangaNews,#BiharLandSurvey,#KevatiSurvey