spot_img

Jharkhand News| Hemant Soren Govt Part-3 | झारखंड के मुख्यमंत्री बनें हेमंत सोरेन, सुनिए क्या कहा? देखें VIDEO

spot_img
- Advertisement -

Jharkhand News| Hemant Soren Govt Part-3 | झारखंड के मुख्यमंत्री बनें हेमंत सोरेन, सुनिए क्या कहा? देखें VIDEO| जहां, हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद एक वीडियो संदेश जारी किया।

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

Jharkhand News| पांच मिनट 14 सेकेंड के इस वीडियो में

पांच मिनट 14 सेकेंड के (Hemant Soren becomes the Chief Minister of Jharkhand) इस वीडियो में उन्होंने देश और झारखंड की जनता को याद दिलाया कि 31 जनवरी को उन्होंने इसी जगह से लोगों को एक संदेश दिया था। इस संदेश में उन्होंने कहा था कि विरोधियों ने उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा और उसमें कामयाब भी हुए।

Jharkhand News| पांच महीने तक इन लोगों ने मुझे अलग-अलग तरीके से लंबे समय तक

हेमंत ने कहा कि पांच महीने तक इन लोगों ने मुझे अलग-अलग तरीके से लंबे समय तक जेल में रखने का प्रयास किया। हमने भी कानूनी लड़ाई का रास्ता चुना। सड़कों पर आपने हमें भरपूर सहयोग दिया। अंतत: न्याय के आदेश के अनुरूप और न्याय ने मुझे पाक-साफ करार देते हुए बरी किया। आज मैं पुन: आपके सामने हूं।

Jharkhand News| वर्ष 2019 में आप सब लोगों ने मुझे राज्य को एक दिशा देने के लिए और आपकी सेवा

हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्ष 2019 में आप सब लोगों ने मुझे राज्य को एक दिशा देने के लिए और आपकी सेवा करने का मौका दिया था लेकिन षड्यंत्रकारियों को यह पचा नहीं कि एक आदिवासी नौजवान इतने ऊंचे पद पर रहे। अंतत: 31 जनवरी को इन लोगों ने बेबुनियाद आरोपों पर और झूठे मुकदमे बनाकर मुझे मुख्यमंत्री के पद से हटने के लिए मजबूर कर दिया।

Jharkhand News| भगवान के घर में अंधेर नहीं रहता है

झामुमो नेता ने कहा कि भगवान के घर में अंधेर नहीं रहता है। कहीं न कहीं आज आपलोगों की दुआ और आपका आशीर्वाद मिला। झारखंड एकता का जो परिचय आपने दिया है, उसके लिए हम आपके सदैव ऋणी रहेंगे।

हमने पहले भी कहा है कि हम झारखंड प्रदेश और यहां के आदिवासी, पिछड़े, दलित, किसान, मजदूर की आवाज हैं। लड़कर झारखंड लिया है। गरीबों को कभी किसी ने प्यार से कुछ नहीं दिया, उन्हें हमेशा संघर्ष करना पड़ा है।

Jharkhand News| जब आपने हमें सेवा करने का मौका दिया, तो हम

हेमंत सोरेन ने कहा कि जब आपने हमें सेवा करने का मौका दिया, तो हम अनवरत आपके दरवाजे तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन इन लोगों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाकर हमारे कदमों को कुछ देर के लिए रोक दिया। हम फिर आपके बीच आ रहे हैं। आपका हक-अधिकार आप तक पहुंचाने का मेरा प्रयास रहेगा।मेरा हर एक निर्णय यहां के मूलवासी-आदिवासियों, दबे-कुचले, शोषित-पिछड़े वर्गों के लिए होगा।

Jharkhand News| हेमंत ने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद हमलोग की जो रुकी हुई गाड़ी थी

हेमंत ने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद हमलोग की जो रुकी हुई गाड़ी थी, उसको और गति के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। गांव-गांव तक हम सबलोग पहुंचेंगे। सरकार के विकास कार्यों को रफ्तार दिया जाएगा। अंत में उन्होंने कहा कि झारखंड रुकेगा नहीं, झारखंड झुकेगा नहीं।

यह भी पढ़ें:  बिहार की वारदातों पर भड़के चिराग, कहा- 'शर्मनाक' ! अधिकारियों पर भी हो एक्शन | मुख्य चुनाव आयुक्त को भी लपेटा
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News जाले में डॉक्टरों की हड़ताल से हाहाकार! OPD बंद, मरीज भटकने को मजबूर

Jale CHC OPD: जाले सीएचसी की ओपीडी सेवा लगातार दूसरे दिन भी बंद रही, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह विरोध सहरसा के डॉक्टरों पर हुई कार्रवाई के खिलाफ है। #JaleCHC,#DoctorsStrike,#BiharHealth

Araria News: अररिया में बलुआही धार बनी जानलेवा: चारा लेने गई दो महिलाओं की डूबकर मौत

Araria News: अररिया के फुलकाहा थाना क्षेत्र में बलुआही धार में डूबने से दो विवाहित महिलाओं की दुखद मौत हो गई। ग्रामीण कई सालों से पुल की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुन #ArariaNews,#BiharTragedy,#FloodSafety

Darbhanga Police Promotion दरभंगा पुलिस को मिला जनसेवा का मंत्र: 90 ASI के कंधों पर चमके SI के स्टार, अब और बड़ी जिम्मेदारी!

Darbhanga Police Promotion: दरभंगा पुलिस में 90 सहायक अवर निरीक्षकों (ASI) को उपनिरीक्षक (SI) के पद पर पदोन्नत किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाए #DarbhangaPolice,#BiharPolice,#PolicePromotion

Bhagalpur Flood कोसी-गंगा का कहर! भागलपुर के किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, अब कैसे चुकाएंगे कर्ज?

Bhagalpur Flood: भागलपुर के नवगछिया में कोसी-गंगा की बाढ़ ने किसानों की सैकड़ों एकड़ फसलें बर्बाद कर दी हैं। सधुवा और चापर गांव के किसान अब कर्ज चुकाने और परिवार चलाने की चिंता #BhagalpurFlood,#NaugachhiaFarmers,#KosiGanga