spot_img

Madhubani News| Benipatti News| देखें, VIDEO| पाहुन सिन्दूर लियऽ हाथ सोन सुपारी के साथ सीता उधारि लियऽ माथ सिन्दूर लेबऽ लए, सामूहिक विवाह, 8 जोड़े एक साथ, 7 फेरे साथ-साथ, देखें, VIDEO|

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News| देखें, VIDEO| पाहुन सिन्दूर लियऽ हाथ सोन सुपारी के साथ सीता उधारि लियऽ माथ सिन्दूर लेबऽ लए, सामूहिक विवाह, 8 जोड़े एक साथ, 7 फेरे साथ-साथ, देखें, VIDEO| जहां बेनीपट्टी में ऐतिहासिक सामूहिक विवाह समारोह संपन्न, आठ जोड़े लड़का-लड़की की कराई गई (Mass marriage program organized in Benipatti, Madhubani) शादी| दूल्हा सिन्दुर लियौ हाथ,खूब खाउ यौ दूल्हा, दूल्हा बाबा कनिया दहीना बैसल साईर यौ सहित अन्य विवाह गीतों से माहौल खुशहाल रहा| देखिए VIDEO|

- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News| श्री लीलाधर प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में ऐतिहासिक सामूहिक विवाह कार्यक्रम

बेनीपट्टी मुख्यालय के कटैया रोड में स्थित श्री लीलाधर प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में ऐतिहासिक सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें 8 जोड़े लड़का-लड़की का विवाह संपन्न कराया गया।

- Advertisement -

पंडित डॉ. त्रिभुवन कुमार झा उर्फ रौशन, त्रिलोक कुमार झा उर्फ राहुल, गिरधर शास्त्री, अजित कुमार झा सहित आठ सदस्यीय पंडितों की टीम की ओर से स्वस्तिवाचन, गणेशशुक्त, पुरुषशुक्त, कन्यादान, कंगनबंधन, लाजावर्त(लावा) एवं सिंदूरदान सहित अन्य रस्म मंत्रोच्चारण के बीच पूर्ण कराया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: नेपाल बॉर्डर के लाखों रेल यात्रियों के लिए GOOD NEWS लौकाहा बाजार रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट का टेंडर जारी, बिहार में नई रेल सेवाओं की शुरुआत!

Madhubani News| Benipatti News| परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों में

परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों में फतेहपुर सिकड़ी राजस्थान के लड़का किशोर सोनी के साथ नगवास अड़ेर की लड़की काजल कुमारी, लदौत बेनीपट्टी के लड़का बैधनाथ कारक के साथ हरदिया मधुबनी की लड़की पूजा कुमारी, लदौत बेनीपट्टी के लड़का विजय कुमार के साथ जफरा बिस्फी की लड़की शांति कुमारी, औंसी बिस्फी के लड़का सुजीत कुमार के साथ कुसपुरी मधुबनी की लड़की अनिता कुमारी, बेहलगामा के लड़का संजय कुमार के

साथ ननदीभौजी चैक की लड़की सोमनी कुमारी, दामोदरपुर बेनीपट्टी के लड़का शिव कुमार मिश्रा के साथ मुरलियाचक बिस्फी की लड़की नेहा कुमारी, बासोपट्टी के लड़का रवि पासवान के साथ बुलेखर की लड़की प्रीति कुमारी एवं बासुकी बिहारी मधवापुर के लड़का दुर्गेश कुमार के साथ बेनीपट्टी गांव की लड़की पूजा कुमारी शामिल है।

Madhubani News| Benipatti News| सभी आठ जोड़े वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी की मुख्य रस्म पूरी की

इस ऐतिहासिक सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन श्री लक्ष्मी प्रोडक्शन के संचालक केशव झा उर्फ राजन झा, केएसबी क्रॉफ्ट के संचालक आशुतोष साहू एवं मिथिला जागरूकता अभियान फाउंडेशन की संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा की ओर से संयुक्त रूप से कराया गया।

इस दौरान सभी आठ जोड़े वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी की मुख्य रस्म पूरी की। सबसे पहले सभी आठ जोड़ा वर-वधु को मंच पर लगाए गए अलग-अलग सोफा पर बैठाया गया। उसके बाद वरमाला सहित तमाम प्रकार के विवाह संबंधित रस्म पूरा कराया गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: नेपाल बॉर्डर के लाखों रेल यात्रियों के लिए GOOD NEWS लौकाहा बाजार रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट का टेंडर जारी, बिहार में नई रेल सेवाओं की शुरुआत!

Madhubani News| Benipatti News| विदाई में गोदरेज, ट्रंक, पलंग, श्रृंगार बॉक्स, स्वर्णाभूषण

इतना ही नही आयोजन समिति की ओर से नवदंपत्तियों को विदाई स्वरूप गोदरेज, ट्रंक, पलंग, श्रृंगार बॉक्स, स्वर्णाभूषण आदि सामग्रियां भी दी गई। साथ ही वरों के साथ आए बारातियों एवं आगंतुक अतिथियों को नाश्ता के साथ साथ भोजन भी कराया गया। इस ऐतिहासिक व स्वर्णीम छन को देखने, इसका भागीदार बनने और इस खूबसूरत पल को कैमरें में कैद करने के लिए बारिश के बावजूद भारी तादाद में महिला व पुरुष की भीड़ स्थल पर एकत्रित देखी गई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: नेपाल बॉर्डर के लाखों रेल यात्रियों के लिए GOOD NEWS लौकाहा बाजार रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट का टेंडर जारी, बिहार में नई रेल सेवाओं की शुरुआत!

सामूहिक विवाह स्थल मैथिली व पारंपरिक गीतों से गुंजायमान रहा। सामूहिक विवाह स्थल का दृश्य व वातावरण मनोरम एवं मनोहारी दिखाई पड़ रहा था। आयोजन समिति ने सामूहिक विवाह में कई लोगों की ओर से आर्थिक सहयोग किए जाने की बात बताई। इधर, बेटी की विदाई के दौरान पूर्ण रूप से भावुकता से भरा हुआ माहौल हो गया। खासकर विदाई गीत बजते ही सबों के आंखों में आंसू भर आये।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में ट्रक ने बाइक को रौंदा, दो युवकों ऑन द स्पॉट मौत, चालक फरार

मुजफ्फरपुर हादसा: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

Madhubani News: नेपाल बॉर्डर के लाखों रेल यात्रियों के लिए GOOD NEWS लौकाहा बाजार रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट का टेंडर जारी, बिहार में...

लौकाहा बाजार रेलवे स्टेशन: बिहार के सीमावर्ती इलाकों और नेपाल बॉर्डर से जुड़े लाखों...

Araria News: अररिया- फारबिसगंज NH-27 पर स्कॉर्पियो ने टोटो को मारी टक्कर, 5 गंभीर घायल, चालक फरार, Road Safety की बड़ी आक्रोशित डिमांड!

Araria Accident: बिहार के अररिया-फारबिसगंज मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा...

Samastipur News: PM Modi ने रोजगार मेला में बांटे 51 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र, युवाओं को मिला सुनहरा मौका!

Rozgar Mela: देश के लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर मिला है।...