spot_img

Nepal News| Plane Crash| नेपाल के काठमांडू में प्लेन क्रैश,19 में से 18 पैसेंजर्स की मौत

यह नेपाल में कोई पहला विमान हादसा नहीं है। इससे पहले 14 जनवरी 2023 को यति एयरलाइंस का प्लेन काठमांडू से 205 किमी दूर पोखरा में ATR-72 प्लेन क्रैश हो गया था। इसमें 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे। विमान पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग से महज 10 सेकेंड पहले पहाड़ी से टकरा गया था। इस हादसे में विमान में आग लग गई। वह खाई में जा गिरा था। 72 लोगों की जान चली गई थी।

spot_img
- Advertisement -

Nepal News| Plane Crash| नेपाल के काठमांडू में प्लेन क्रैश,19 में से 18 पैसेंजर्स की मौत। जहां नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर काठमांडू से पोखरा जा रहा सौर्य एयरलाइंस का एक विमान बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

- Advertisement -

Nepal News| Plane Crash| करीब 11 बजे काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरा था।

इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। सौर्य एयरलाइंस का (Plane crash in Kathmandu, Nepal, 18 out of 19 passengers killed) यह विमान 9एन-एएमई (सीआरजे 200) पूर्वाह्न करीब 11 बजे काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरा था।

- Advertisement -

Nepal News| Plane Crash| घायल पायलट कैप्टन एमआर शाक्य को अस्पताल पहुंचाया गया है।

हादसे में घायल पायलट कैप्टन एमआर शाक्य को अस्पताल पहुंचाया गया है। विमान में क्रू समेत कुल 19 लोग सवार थे। यह विमान और त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, सुबह करीब 11 बजे, क्रैश हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Khanan News: अवैध खनन पर हैंडहेल्ड डिजिटल मशीनें लगाएंगी लगाम! अगस्त से लागू होगी नई डिजिटल निगरानी प्रणाली, पढ़िए - तकनीक से अवैध खनन पर नकेल

Nepal News| Plane Crash| विमान में तकनीकी कर्मचारियों और चालक दल के सदस्यों सहित 19 लोग सवार थे

विमान में तकनीकी कर्मचारियों और चालक दल के सदस्यों सहित 19 लोग सवार थे। विमान के चालक दल में कैप्टन मनीष शाक्य और सह-पायलट सुशांत कटुवाल थे। इसके अलावा 17 अन्य लोगों में अमित मान महार्जन, सागर आचार्य, दिलीप वर्मा, मनु राज शर्मा, अश्विन निरौला, सुदीप लाल जोशी, सर्वेश मारसैंण, श्याम बिंदुकर, नवराज आले, राजाराम आचार्य, प्रिजा कटिवाडा, अधिराज शर्मा, उद्धब पुरी, यज्ञ प्रसाद पौडवाल, संतोष महतो, पुण्य रत्न साही और आरेफ रेडा थे। पुलिस ने बताया कि विमान को पोखरा क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर रखरखाव के लिए ले जाया जा रहा था।

Nepal News| Plane Crash| उड़ान भरने के बाद दाएं मुड़ा और रनवे के पूर्वी हिस्से में एक जगह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार सौर्य एयरलाइंस का सीआरजे7 (Reg-9NAME) विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 11:11 बजे पोखरा के लिए काठमांडू से उड़ान भरने के बाद दाएं मुड़ा और रनवे के पूर्वी हिस्से में एक जगह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में आग लग गई। दुर्घटना होने के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हालांकि विमान में लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है।

Nepal News| Plane Crash| 18 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। एक घायल व्यक्ति को बचाकर अस्पताल ले जाया गया है।

18 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। एक घायल व्यक्ति को बचाकर अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि क्रैश के बाद विमान में आग लग गई थी, जिसे तुरंत बुझा दिया गया है। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Airport News: मंडरा रहा ‘रेड अलर्ट’, आपको पता है? बड़ा बर्ड हिट का खतरा, जानिए

पटना एयरपोर्ट पर 'बर्ड हिट' का खतरा लगातार बढ़ रहा है। गर्दनीबाग में कूड़ा स्टेशन हटाने में देरी से पक्षियों का जमावड़ा लगा है, जिससे विमानों की सुरक्षा पर संकट

Patna Bus Fare News: बिहार में बस का सफर हुआ महंगा! 10 से 15% बढ़ा किराया, 1 जून से लागू

बिहार में बस यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। परिवहन विभाग ने बसों के किराए में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि की अधिसूचना जारी कर दी है। यह नई दरें 1 जून से लागू हों

Bhagalpur CM News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पहला भागलपुर दौरा आज, विक्रमशिला ब्रिज का लेंगे जायजा, देंगे बड़ी सौगात, प्रशासन अलर्ट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार भागलपुर दौरे पर आ रहे हैं। वे विक्रमशिला सेतु का जायजा लेंगे, कई विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे और श्रावणी मेला क

Jamui News: चॉकलेट समझ 4 सहेलियों ने खाई सल्फास की गोली, 1 बच्ची की मौत

जमुई के गम्हरिया गांव में चार मासूम बच्चियों ने सड़क पर पड़ी सल्फास की गोली को चॉकलेट समझकर खा लिया। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्ची की जान चली गई, जबकि तीन की हा