spot_img

Bihar News|Poisonous Liquor| समस्तीपुर में जहरीली मौतें

spot_img
- Advertisement -

Bihar News|Poisonous Liquor| समस्तीपुर में जहरीली मौतें। जहां, बिहार में फिर जहरीली शराब की एंट्री हुई है। जहां, समस्तीपुर में एकबारगी शराब का कहर टूटा है। यहां, जहरीला पेय पीने से दो लोगों की मौत की सूचना है।

- Advertisement -

- Advertisement -

वहीं, कई बीमार बताए जा रहे हैं। मामला, जिले के मोहनपुर थाना इलाके का है। जहां, जलालपुर गांव में जहरीला पेय पीने से छह लोगों के बीमार होने की जानकारी के बाद दो की मौत की बात सामने आ रही है। हालांकि, प्रशासनिक पुष्टि जहरीली शराब की नहीं हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nepal AIG Dismissal नेपाल में हड़कंप! संवेदनशील सुरक्षा सूचनाएं लीक करने पर AIG बंशी राज दाहाल की कुर्सी गई | सेवा से बर्खास्त

जानकारी के अनुसार,अब तक दो की मौत हो चुकी है। मरने वाले एक युवक ने बुधवार को पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले शराब पार्टी देने वाले उसके साथी की जान जा चुकी है। शराब पार्टी में शामिल दो युवकों ने अब तक दम तोड़ दिया हैं। चार अन्य लोगों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार के CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला: 'पार्टी विरोधी' 4 बजे तक नाम वापस लें, नहीं तो... | पढ़िए - दरभंगा कनेक्शन

मोहनपुर के रामचंद्रपुर दशहरा गांव के प्रिंस को बीमार पड़ने के बाद आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन उसकी भी मौत हो गई। इससे मरने वालों की संख्या दो हो गई है। इससे पहले उसी गांव के विक्की की भी बीमार होने के दूसरे दिन मौत हो गई थी।

17 जुलाई को विक्की ने जलालपुर स्थित अपनी मुर्गी फार्म में पार्टी आयोजित की थी, जिसमें गांव के ही शराब कारोबारी से शराब खरीदी गई थी। विक्की, प्रिंस, रूपेश, विक्रम, पंकज और सिंकू ने शराब का सेवन किया था। रात में सभी को उल्टी और दस्त के साथ कम दिखाई देने की समस्या उत्पन्न होने पर परिजनों ने अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया था।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर में 2 करोड़ का स्मैक जब्त! जिले में पहली बार इतनी बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ी गई

जानकारी के अनुसार,17 जुलाई की रात जलालपुर गांव के मुर्गी फार्म कारोबारी विकास कुमार विक्की ने अपने पांच मित्रों के साथ शराब पार्टी की थी। शराब गांव के ही सिंकु कुमार नामक युवक ने लाकर दिया था। शराब सेवन के चार घंटे बाद ही सभी लोग धीरे-धीरे बीमार पड़ने लगे। इसके बाद सभी के परिजनों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 18 जुलाई को विक्की कुमार की मौत हो गई।

वही, 23 जुलाई को प्रिंस कुमार की मौत हो गई। शराब मामले मे विक्की कुमार के भाई निक्की के बयान पर प्राथमिक की दर्ज की गई थी। इसमें मुख्य आरोपी सिंकु की पटना से गिरफ्तारी हो गई। वह भी शराब पीने से बीमार हुआ था पटना के निजी अस्पताल में इलाज करा रहा था। 22 जुलाई को मोहनपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

उत्तर बिहार में खुलेगी रोजगार की राह! 890 करोड़ से बदलेगा पुनौरा धाम, विराट रामायण मंदिर से होगा बड़ा बदलाव

Bihar Religious Tourism: उत्तर बिहार में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 890 करोड़ रुपये की योजना से सीतामढ़ी का पुनौरा धाम विकसित हो रहा है। पूर्वी चंपारण में विराट रामायण मंदिर भ #BiharReligiousTourism,#PunauraDham,#ViratRamayanMandir

भागलपुर में 2 करोड़ का स्मैक जब्त! जिले में पहली बार इतनी बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ी गई

Bhagalpur Drug Bust: भागलपुर में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ रुपये कीमत की एक किलो स्मैक बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया ग #BhagalpurDrugBust,#BiharPolice,#SmackSeizure

तालाबों से निकला ‘सुपरफूड’, GenZ ने बदल दी किस्मत! दरभंगा, मधुबनी का मखाना अब पूरी दुनिया में मचा रहा धमाल

Mithila Makhana: मिथिला का मखाना अब सिर्फ पारंपरिक खाद्य पदार्थ नहीं रहा, GenZ की बदौलत यह ग्लोबल मार्केट तक पहुंच गया है। आकर्षक पैकेजिंग और ऑनलाइन बिक्री से हजारों लोगों को रो #MithilaMakhana,#BiharNews,#GenZBusiness

भागलपुर में रफ्तार का कहर! बालू ट्रक ने कुचला बुजुर्ग को, ऑन द स्पॉट मौत, स्कूल से लौटते वक्त हादसा

Bhagalpur Road Accident: भागलपुर के सन्हौला बाजार में एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने 75 वर्षीय साइकिल सवार बुजुर्ग की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे के बाद सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। #BhagalpurNews,#RoadSafetyBihar,#SanholaAccident