spot_img

Bihar waqf Board Bill News| BJP के हरिभूषण ठाकुर बचौल, JDU के बलियावी…वक्फ बोर्ड पर रार, ‘जमीन जिहाद…एक चवन्नी तक नहीं’

spot_img
- Advertisement -

Bihar waqf Board Bill News| बीजेपी के हरिभूषण ठाकुर बचौल, जदयू के बलियावी…वक्फ बोर्ड पर रार, ‘जमीन जिहाद…एक चवन्नी तक नहीं’। जहां, केंद्र सरकार मौजूदा वक्फ एक्ट में बड़े बदलाव (Row over waqf board bill) और संशोधन की तैयारी में है। सरकार एक नया बिल ला सकती है। अभी वक्फ बोर्ड के पास किसी भी जमीन को अपनी संपत्ति घोषित करने की शक्ति है, उस पर नए बिल से रोक लग लगाने की कवायद है।

- Advertisement -

Bihar waqf Board Bill News| वक्फ बोर्ड को लेकर पूरे देश स्तर पर घमासान

ऐसे में, वक्फ बोर्ड को लेकर पूरे देश स्तर पर घमासान मचा है। इस बीच (Different voices of BJP and JDU regarding Waqf Board in Bihar) जदयू और बीजेपी के अलग-अलग सुर सामने आएं हैं। इस घमासान के बीच भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल और जदयू के जेडीयू के पूर्व सांसद गुलाम रसूल बलियावी का बड़ा बयान सामने आया है।

- Advertisement -

Bihar waqf Board Bill News| वक्फ बोर्ड पूरे देश में ‘जमीन जिहाद’ चलाता है: एमएलए बचौल

जानकारी के अनुसार, बकौल श्री बचौल, वक्फ बोर्ड पूरे देश में ‘जमीन जिहाद’ चलाता है।  वक्फ बोर्ड को पूरी तरह से समाप्त कर देना चाहिए। वक्फ बोर्ड जिस जमीन को अपना कह देती थी वह उसका नहीं है, यह साबित करने में लोग परेशान हो जाते थे। कई जगहों पर बिहार में भी सरकारी जमीनों को वक्फ ने कब्जा कर लिया है। इस कानून से सरकार को अपनी जमीन मिल जाएगी और लोगों को भी अपनी जमीन मिल जाएगी जिस पर वक्फ ने कब्जा कर रखा है। विपक्ष भी यह चाहता है कि वक्फ बोर्ड का जो कानून आ रहा है वह बने।

- Advertisement -
16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

Bihar waqf Board Bill News| बीजेपी और केंद्र सरकार पर बलियावी का सीधा निशाना

वहीं,वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर जेडीयू के पूर्व सांसद गुलाम रसूल बलियावी ने सीधे  केंद्र और बीजेपी पर निशाना साधा। कहा कि देश के खजाने से अल्पसंख्यक को एक चवन्नी नहीं दी जाती है। पहले वक्फ बोर्ड के कांसेप्ट को समझिए। अगर यह समझ आ जाएगी तो वेलफेयर खुद समझ में आ जाएगा। कहा कि, देश भर में जहां भी वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी है उस पर केंद्र सरकार का कब्जा है। सरकार प्रॉपर्टी को वापस करने का बिल लाए. यह देशहित और जनहित में होगा। वक्फ बोर्ड की जो संपत्तियां हैं अगर उसे केंद्र सरकार वापस कर दे और उसका सर्वे करा कर अल्पसंख्यक कल्याण को वापस कर दे तो जो मुस्लिम समुदाय पिछड़े हैं उनके लिए फिर सरकार की मदद की जरूरत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें:  पटना में दहलाने की साजिश, 29 साल के युवक को जयपुर से दबोचा, जानें कैसे हुआ खुलासा

Bihar waqf Board Bill News| ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का कहना है,

वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का कहना है कि वक्फ एक्ट में कोई भी बदलाव हमें नामंजूर है। हमें वक्फ एक्ट 2013 में कोई भी बदलाव नहीं चाहिए जिससे वक्फ संपत्तियों की हैसियत और प्रकृति बदल जाए। उन्हें हड़पना सरकार या किसी व्यक्ति के लिए आसान हो जाए। यह हम नहीं सहेंगे। वक्फ बोर्डों के अधिकारों को कम या सीमित करने का भी हम विरोध करेंगे।

यह भी पढ़ें:  पटना में छात्रों के गुस्से का शिकार हुए BJP MLA विनय बिहारी! गाड़ी तोड़ी, बवाल, विधानसभा की सुरक्षा बढ़ी, मुख्य गेट बंद

Bihar waqf Board Bill News| विपक्ष की भी बड़ी तैयारी है

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी कमोबेश वही कहा जो बीजेपी के हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि यह जमीन जेहाद है। ऐसे में, राउत ने बताया कि  उनकी पार्टी वक्फ बोर्ड पर संसद में चर्चा करेगी। अभी तक पूरा ड्राफ्ट नहीं आया है। इस सरकार में दस साल में सबसे ज्यादा लैंड जिहाद हुआ है। जहां, सरकार वक्फ बोर्ड को नियंत्रित करने वाले 1995 के कानून में संशोधन की तैयारी कर रही है। इस संबंध में संसद में आज एक विधेयक पेश किया जा सकता है। वहीं, इंडिया गठबंधन की सक्रियता काफी बढ़ गई है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मंगलवार को तीन दिनों के लिए दिल्ली आ रहे हैं जहां उनकी मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी से होगी। टीएमसी और आप समेत एनसीपी के शरद पवार के साथ भी उद्धव ठाकरे की मुलाकात होगी। वहीं,महाराष्ट्र में अजित पवार गुट के नेता प्रफुल पटेल की प्रतिक्रिया भी बीजेपी के लिए आंख दिखानें वाली है कि जब बिल आएगा तब हम हमारा स्टैंड रखेंगे। हम सेकुलर पार्टी के रूप में इस गठबंधन में काम कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर भी  उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले का विरोध किया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पूर्णिया में बड़ा बदलाव! अब ऑटो-ई-रिक्शा रंगीन होंगे, जानें आपके सफर पर क्या पड़ेगा असर?

Purnia News: पूर्णिया जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब ऑटो और ई-रिक्शा को उनके रूट के अनुसार रंग कोड दिए जाएंगे।#PurniaNews,#BiharTraffic,#RoadSafety

Darbhanga Police की खास तैयारी: DIG की अगुवाई में Special Practice| दंगे हुए तो ऐसे निपटेगी, जानिए -पूरी तैयारी

Darbhanga Police: दरभंगा पुलिस ने दंगा नियंत्रण और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इसमें एंटी राइट गन और टियर गैस जैसे उपकरणों का अभ्यास किया गया, जिससे क#DarbhangaPolice,#BiharSecurity,#RiotControl

समस्तीपुर में शराब माफिया पर पुलिस का कहर! अंतर जिला सिंडिकेट का खुलासा, 1259 लीटर कई ब्रांडों की विदेशी पकड़ी, मुजफ्फरपुर का तस्कर गिरफ्तार

Samastipur Liquor Seizure: समस्तीपुर पुलिस ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1259 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। एक शराब तस्कर भी गिरफ्तार हुआ है, जबकि अन्य की तलाश जारी#SamastipurNews,#BiharLiquorBan,#PoliceAction

बिहार को मिली बड़ी पहचान! ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से जुड़ेगा दरभंगा का मिथिला संस्कृत शोध संस्थान, बदल जाएगी Sanskrit Research की तकदीर

Bihar Sanskrit Research: बिहार के मिथिला संस्कृत शोध संस्थान को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ ऐतिहासिक करार की मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस पहल को हरी झंडी दी है, जिससे#BiharNews,#MithilaCulture,#SamratChoudhary