spot_img

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधान सभा चुनाव….लो तैयारी की बज गई डुगडुगी…निकला पोस्टर…25 से 30 फिर से नीतीश

spot_img
- Advertisement -

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधान सभा चुनाव….लो तैयारी की बज गई डुगडुगी। निकला पोस्टर। 25 से 30 फिर से नीतीश।

WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40
- Advertisement -

- Advertisement -

विधानसभा की बस डुगडुगी बजने ही वाली है

बिहार में (Preparation for Bihar Assembly Election begins) विधानसभा की बस डुगडुगी बजने ही वाली है। भले, चुनाव का समय बिहार में अगले साल की हो। लेकिन, इसबार के दिलचस्प होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, एक तरफ बिहार के सभी प्रमुख दल, जदयू, बीजेपी, राजद और नए-नए प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज की तैयारी चुनावी मोड में आ गई है। वहीं, इसको लेकर चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  Patna Accident |पटना में बारात से लौट रही स्कॉर्पियो को हाइवा ने कुचला, 4 की मौत! तीन गंभीर

तेजस्वी आभार यात्रा पर हैं। सीएम नीतीश यात्रा पर निकलने वाले हैं। प्रशांत किशोर यात्रा से लौट चुके हैं।

तेजस्वी आभार यात्रा पर हैं। सीएम नीतीश यात्रा पर निकलने वाले हैं। प्रशांत किशोर यात्रा से लौट चुके हैं। ऐसे में, बीजेपी फिलहाल पूरी तरह नीतीश कुमार के कंधे पर है। सियासी पारा हर दिन हाई वोल्टेज से झटके पर झटका दे रहा।

राहुल गांधी पर जीतन राम मांझी, सांसद गोपालजी ठाकुर का बड़ा बयान

राहुल गांधी पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान। देशद्रोही हैं। मुकदमा हो। वहीं, दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर का बयान..धार्मिक स्वतंत्रता पर राहुल गांधी का बयान संविधान विरोधी है। अपने बयानों के लिए देशवासियों से माफी मांगें राहुल गांधी।

 2025 में बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर पोस्टरबाजी

इधर, पटना में सनसनी है। अब 2025 में बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर पोस्टरबाजी करते जदयू कार्यकर्ता ने जो  पोस्टर लगवाया है उसमें आने वाले चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री होंगे। पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर लगी है। इसमें लिखा है, 2025 से 30 फिर से नीतीश।

यह भी पढ़ें:  IIT पटना को बड़ा तोहफा! 400 करोड़ का रिसर्च पार्क और AI सेंटर, अब बिहार के स्टार्टअप भरेंगे ऊंची उड़ान |14 नई योजनाएं, भव्य तैयारी

2025 से 2030 एक बार फिर से नीतीश कुमार।

अगले साल के चुनाव को देखते हुए जदयू का यह पोस्टर युवा जदयू के उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह उर्फ संटू पटेल ने लगवाया है। पोस्टर में स्पष्ट है। 2025 से 2030 एक बार फिर से नीतीश कुमार।

मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण का कार्यक्रम तय

जानकारी के अनुसार, आयोग ने इसके लिए सर्वप्रथम मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण का कार्यक्रम तय कर दिया जो 29 अक्टूबर से प्रस्तावित है। इसके तहत, मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण कार्य शुरू होगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Bridge Politics |'डेढ़ साल से चल रहा पुल, अब क्यों उद्घाटन?' तेजस्वी ने PM मोदी पर बोला हमला, बिहार में बवाल

29 अक्टूबर को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन होगा

29 अक्टूबर को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन होगा। नए नाम शामिल करने के लिए एक जनवरी, 2025 को योग्य मतदाता होने की अर्हता निर्धारित की गयी है। इस दौरान विशेष अभियान चलाकर दावा और आपत्ति प्राप्त किया जाएगा।

24 दिसंबर तक सभी आपत्ति और दावों का निराकरण

जानकारी के अनुसार,फिलहाल बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाता सूची के अनुसार मतदाताओं की पहचान कर रहे हैं। 24 दिसंबर तक सभी आपत्ति और दावों का निराकरण कर लिया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह जनवरी को किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

विपक्ष पर विजय सिन्हा का ‘खिसियानी बिल्ली’ वाला हमला: ’15 साल सिर्फ बिहार को लूटा, अब सवाल उठा रहे’

Bihar Politics: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 15 साल तक सत्ता में रहने वालों ने बिहार को लूटा और अब 'खिसियानी बिल्ली' क#BiharPolitics,#VijayKumarSinha,#NDA

बिहार में बिजली ग्राहकों की चांदी! कनेक्शन से मीटर बदलने तक, अब नहीं करना होगा इंतजार, देरी पर कंपनी को देना होगा 1000 रुपये...

Bihar Electricity: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को अब नए कनेक्शन, खराब मीटर बदलने और गलत बिल ठीक कराने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने सख्त समय-सीमा तय#BiharElectricity,#ConsumerRights,#PowerSupply

बड़ा बवाल: सहारनपुर पुलिस ने जज की जगह AIMIM प्रमुख MP असदुद्दीन ओवैसी को दे दी सलामी, SSP ने लिया ये एक्शन!

Saharanpur Police: सहारनपुर में पुलिस प्रोटोकॉल की बड़ी चूक सामने आई है। न्यायाधीश के लिए तैयार गार्ड ऑफ ऑनर गलती से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गया, जिसके बाद एसए#SaharanpurPolice,#AsaduddinOwaisi,#PoliceProtocol

बिहार में शिक्षकों की खैर नहीं! 2006 से 2021 तक की नौकरी पर खतरा, अब फिर होगी सर्टिफिकेट की जांच

Bihar Teacher Certificate Verification: बिहार में 2006 से 2021 तक बहाल हुए शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की दोबारा गहन जांच होगी। फर्जी पाए जाने पर नौकरी जाएगी और एफआईआर भी दर्ज होगी। शिक्षा विभाग ने इस स#BiharTeacher,#FakeCertificate,#EducationBihar