spot_img

Madhubani News: मधेपुर प्रखंड के कई गांव बाढ़ से घिरे, DM Arvind Verma पहुंच रहे On The Spot

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

Madhubani News: मधेपुर प्रखंड के कई गांव बाढ़ से घिरे, DM Arvind Verma पहुंच रहे On The Spot| जहां, बाढ़ (Madhepur block of Madhubani surrounded by floods) प्रभावित क्षेत्र का डीएम स्वयं क्षेत्रीय भ्रमण कर रहे हैं। जहां, मधेपुर प्रखंड क्षेत्र के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन ने व्हाट्सअप नंबर जारी किया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा फ्लैश फ्लड की चेतावनी,पूर्वानुमान एवं नेपाल क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा के आलोक में जिला प्रशासन पिछले तीन दिनों से पूरी तरह से  अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा स्वयं क्षेत्र भ्रमण कर पल-पल की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Rojgar Mela मधुबनी के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 10 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, तुरंत पाएं नौकरी

प्रभावित स्थल पर पहुंचकर वरीय अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे है। एडीएम आपदा सहित कई वरीय अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में जाकर स्थिति का आकलन कर रहे है। साथ ही राहत एवं बचाव कार्यो का जायजा ले रहे है। संबंधित अधिकारी, अभियंता तटबंधों की लगातार निगरानी कर रहे हैं एवं स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

ज्ञातव्य हो कि कोसी बेसिन के इलाकों में भारी बारिश होने से जलस्तर में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है।पिछले तीन दिनों से जिला प्रशासन द्वारा जिले  के संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो के आसपास बसे निवासियों को माइकिंग, मीडिया,सोशल मीडिया आदि माध्यमों से सचेत किया जा रहा है। एसडीआरएफ की पूरी टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु मधेपुर के गढ़गांव पंचायत के गोबरगढा, मेहानी, भवानीपुर, बक्सा,परियाही आदि गाँवो में पहुँचकर बचाव एवं राहत कार्य मे लगी हुई है।

जिला प्रशासन ने एक व्हाट्सअप नंबर भी के जारी किया है, जिसका नंबर 7061804037 है। किसी भी प्रकार के सूचना या सहायता के लिए उपरोक्त व्हाट्सअप नंबर पर मैसेज,फोटो एवं वीडियो भेज सकते है, ताकि आप तक तुरंत सहायता पहुचाई जा सके। इसके अतिरिक्त जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-222576 या आपदा प्रबंधन के हेल्पलाइन नंबर- 0612-2294204 व टोल फ्री नंबर 1070 पर तत्काल संपर्क करें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरवल में शुक्रवार देर शाम खून वो भी सरेआम: ऑटो से खींचकर पति के सामने गोलियों से भूना… हत्या! बिहार में क्राइम का ये...

Arwal Crime: अरवल में न्याय की गवाही देकर लौट रही 28 वर्षीय महिला शोभा कुमारी की पति के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पूर्व पति पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।#ArwalCrime,#BiharNews,#JusticeForShobha

बिहार में सड़कों का जाल बिछाने 21,000 करोड़ का महाप्लान, गांवों की बदलेगी तस्वीर! परिवहन विभाग और NABARD के बीच 21 हजार करोड़ का...

Bihar Road Project: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में बिहार के पथ निर्माण विभाग और NABARD के बीच 21 हजार करोड़ रुपये के ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। इससे राज्य में स#BiharNews,#BiharRoadProject,#SamratChoudhary

दरभंगा वालों ध्यान दें! कल सुबह 3 घंटे बत्ती गुल, जानें आपके इलाके का हाल

Darbhanga Power Cut: दरभंगा में 8 अगस्त 2026 को सुबह 5 बजे से 8 बजे तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। गावर एजेंसी द्वारा ट्रांसफार्मर और लाइन शिफ्टिंग का काम किया जाएगा।#DarbhangaPowerCut,#BiharElectricity,#PowerOutage

पटना में कचरा संकट खत्म, अब घर-घर होगी सफाई: जानें आपके इलाके का हाल!

Patna News: पटना में स्वच्छता कर्मियों की हड़ताल के बाद पटना नगर निगम ने विशेष अभियान चलाकर 9,800 टन कचरा हटाया है। डोर-टू-डोर संग्रह फिर से शुरू हो गया है, जिससे लोगों को#PatnaNews,#BiharSanitation,#PatnaMunicipalCorporation