back to top
6 अक्टूबर, 2024

Darbhanga News: देखें VIDEO | किरतपुर के सुदूर, कोसी के उस पार पहुंचा राहत, देखें VIDEO |

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga News: देखें VIDEO | किरतपुर के सुदूर, कोसी के उस पार पहुंचा राहत, देखें VIDEO |

बाढ़। हर घर में आई। किरतपुर के कई पंचायत, कई गांव इसमें डूबे। मगर, वहां उस घर के पीड़ितों तक राहत पहुंचना। उसे पहुंचाना। उस जवाबदेही का निर्वहन करना। पीड़ितों की दु:ख में शामिल होने का आज एक ऐसा खास मौका दिखा, जहां प्रशासन भी फर्क महसूस रहा। उसे भी राहत इस बात की पहुंची, चलो, उस सुदूर तक जहां, कभी पहुंचने की कोई सोच नहीं सकता।

वहां फंसे पीड़ितों के बीच राहत लेकर जब, बिरौल के एसडीओ उमेश कुमार भारती पहुंचे। भविष्य इसकी गवाही देगा। वर्तमान इस पहल पर गर्व कर रहा है। पीड़ित अपने बीच राहत पाकर समुचित निदान की भी अब उम्मीद में हैं। चलो, आगे जो होगा बेहतर ही होगा।

बिरौल के एसडीओ उमेश कुमार भारती की अगुवाई, बाढ़ पीड़ितों के नाम…

बिरौल के एसडीओ उमेश कुमार भारती के (Relief reached far away from Kiratpur in Darbhanga, on the other side of Kosi) नेतृत्व में एनडीआरएफ के मोटर बोट से किरतपुर प्रखंड के सुदरवर्ती क्षेत्र में राहत सामग्री का वितरण किया गया। काफी संख्या में बाढ़ प्रभावित झगरुआ, तरवारा, के लक्ष्मीनिया भलुआहा, सिरनिया अमृत नगर पकरिया समेत अन्य जगहों से बाढ़ राहत सामग्री के लिए पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, किरतपुर अंचल के झगरुआ तरवारा पंचायत के कोसी नदी के उस पर 10 वार्ड में बाढ़ राहत सामग्री एनडीआरएफ के बोट एवं मोटर बोट के साथ पहुंचाया गया। एसडीओ श्री भारती के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रकाश ,भूमि सुधार उपसमाहर्ता बेनीपुर आनंद उत्सव अंचलाधिकारी मनीगाछी एवं अंचल के लगभग बारह कर्मी बाढ़ राहत वितरण करने के लिए पंचायत पहुंचे थे।

इस दौरान गौड़ाबौराम की विधायक भी उपस्थित थी। झगरुआ, तरवारा के लक्ष्मीनिया भलुआहा, सिरनिया अमृत नगर पकरिया में बाढ़ राहत का वितरण किया गया है। लगातार  वितरण चल ही रहा है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -