पटना / दरभंगा | जिले में NH-527E सड़क के रखरखाव के लिए केंद्र सरकार ने तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह स्वीकृति सड़क के 0.0 किमी से 27.850 किमी तक के अल्पकालिक रखरखाव कार्यों के लिए है, जो दरभंगा मुख्यालय के हजमा चौक से कुम्हिया चौक, बहेरी तक किया जाएगा।
- Advertisement -
प्रमुख बिंदु:
परियोजना की लागत: 2.89 करोड़ रुपए (दो करोड़ नवासी लाख पचहत्तर हजार आठ सौ सत्तासठ रुपये) निर्धारित की गई है।
कार्य: सड़क के रखरखाव में गड्ढों को भरना, पैच मरम्मत, और सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए कार्य किए जाएंगे।
सड़क सुरक्षा उपाय: रेट्रो-रिफ्लेक्टराइज्ड यातायात संकेत और सड़क चिह्नांकन किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस स्वीकृति से राज्यवासियों को बहुत लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा शीघ्र कार्यवाही करते हुए राज्य द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर मंजूरी दी गई है, जो राज्य के विकास के लिए अहम कदम है।
इस परियोजना के तहत दरभंगा और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और सड़क सुरक्षा में सुधार होगा। विशेष रूप से, समस्तीपुर के रोसड़ा से दरभंगा की यात्रा और भी सुविधाजनक हो जाएगी।
Bihar Sharabbandi: बिहार में सख्त शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन दरभंगा के सबसे बड़े अस्पताल, DMCH के भीतर एक शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने से इस कानून पर फिर सवाल उठ गए हैं। इस
#BiharSharabbandi,#DarbhangaNews,#DMCH
Darbhanga Liquor Seizure: दरभंगा में शराब माफियाओं ने निर्माणाधीन आमस सिक्स लेन रोड को नया 'सेफ जोन' बना लिया था, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। एक ट्रक से 1171 लीटर विदेश
#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#CrimeNews
Bihar Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप मुकाबले में बिहार की टीम को उत्तर प्रदेश ने पारी और 267 रनों से करारी शिकस्त दी। राजगीर में हुए मैच में बिहार की बल्लेबाजी दोन
#BiharRanjiTrophy,#RajgirCricket,#BiharCricket
Bihar Health Facilities: बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर बदलने वाली है। 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत 12,067 योजनाओं को मंजूरी मिली है, जिसमें 70.55 करोड़ रुपये का बजट
#BiharHealth,#SevaSankalp,#BiharNews