spot_img

Darbhanga में डंफर ने कुचला, बच्चे की मौत, उबले लोग, कोहराम

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो रिपोर्ट। दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत पर जमकर कोहराम मचा है। बच्चा सुभान अपने घर के बाहर खेल रहा था। तेज गति से आए डंफर ने उसे कुचल दिया। हादसे से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची कमतौल पुलिस ने लोगों को शांत करते हुए डंफर को जब्त कर आगे की तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

🔹 ग्रामीणों में फूटा आक्रोश

दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डंफर ट्रक की चपेट में आने से 6 साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कमतौल-दरभंगा स्टेट हाइवे जाम कर हंगामा किया।

- Advertisement -

🔹 घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा

हादसा माधोपट्टी पंचायत के सुंदरपुर गांव में हुआ, जब मो. हिफाज के छह साल के पुत्र सुभान अपने घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान मिट्टी से लदा एक डंफर शिवधारा की ओर जा रहा था। इसने मासूम को कुचल दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

➡ हादसे में सुभान की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

🔹 पुलिस ने जब्त किया डंफर, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही कमतौल थाना अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

🗨 थानाध्यक्ष ने बताया“डंपर को जब्त कर लिया गया है, आगे की जांच की जा रही है।”

🔹 गुस्साए ग्रामीणों का हंगामा

बच्चे की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कमतौल-दरभंगा स्टेट हाइवे को जाम कर दिया। जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

👉 लोगों ने प्रशासन से आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
👉 पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया और जांच का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

⚠ सड़क हादसों पर नहीं लग रही रोक

दरभंगा और आसपास के इलाकों में बड़े वाहनों के कारण सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। प्रशासन की ओर से सख्ती के बावजूद तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं जारी हैं।

📌 स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाए, खासकर रिहायशी इलाकों में।

इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर फैला दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेनीपुर में खत्म हुई हड़ताल, फिर भी गंदगी का ढेर! क्यों नहीं हो रही सफाई?

Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हुए एक सप्ताह बीत गया, लेकिन शहर में गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय विधायक की पहल भी बेअसर साबित हो रही है, ज#BenipurNews,#DarbhangaSanitation,#BiharLocalNews

दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित ‘केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3’ का भव्य उद्घाटन

Darbhanga Kendriya Vidyalaya: दरभंगा में तीसरा केंद्रीय विद्यालय खुल गया है। हनुमाननगर प्रखंड के कोल्हंटा पटोरी में नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का उद्घाटन हुआ, जिससे बच्चों#DarbhangaNews,#KendriyaVidyalaya,#BiharEducation

Bhagalpur News: बिहार में आम किसानों के लिए बड़ी खबर! कैसे बदलेगी खेती की तस्वीर?| समापन समारोह में नहीं पहुंच सके राज्यपाल और कृषि...

Bihar Mango Conclave: भागलपुर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में दो दिवसीय राष्ट्रीय आम समागम का समापन हुआ। खराब मौसम के कारण राज्यपाल और कृषि मंत्री वीडियो कॉल से जुड़े, आम उत्पाद#BiharNews,#MangoConclave,#BhagalpurAgriculture

उड़ान भरते ही मौत का मंजर: सऊदी अरब में 14, फ्रांस में 11 लोगों की गई जान, दो बड़े विमान हादसे

Saudi Arabia Helicopter Crash: सऊदी अरब के रास तानुरा में हेलीकॉप्टर क्रैश में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, फ्रांस में भी एक विमान हादसे में 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। दोनों हादसों की जांच#SaudiArabiaCrash,#FrancePlaneCrash,#AviationTragedy