spot_img

Darbhanga में रंगों के बीच दबिश दिखेंगी संगीन, हर कॉर्नर सुरक्षा के कोण में, मुखिया जी की भूमिका भी तय

जानिए DM Rajiv Roshan और SSP Jagunatharaddi Jalaraddi का क्या है Joint Order?

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा | होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज प्रेक्षागृह दरभंगा में जिलाधिकारी राजीव रौशन और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने पुलिस और दंडाधिकारियों की ब्रीफिंग की।

- Advertisement -

13 मार्च को होलिका दहन, 14-15 मार्च को होली का पर्व

➡ जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि होली के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
➡ व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक और सांप्रदायिक पोस्ट डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
➡ होली के दिन डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और अश्लील गानों पर FIR दर्ज होगी।
➡ असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर पहले से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

पुलिस बल और अधिकारियों को मिले कड़े निर्देश

✅ होली पर्व के दौरान फ्लैग मार्च और वाहन चेकिंग जारी रहेगी।
✅ हर थाने को गश्ती दल सक्रिय रखने और मटका फोड़ जैसी गतिविधियों पर निगरानी रखने का आदेश।
✅ मस्जिदों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
✅ होलिका दहन स्थलों पर पानी और बालू की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई - बिरौल की नाबालिग से दुष्कर्म-अपहरण का बड़ा खुलासा! 4 घंटे में 3 अपराधगर्द गिरफ्तार, जानें मामला - क्या खुला राज

कर्तव्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी और एसएसपी ने सभी दंडाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को समय से अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर पहुंचने का आदेश दिया।


➡ कर्तव्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
➡ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग लेने की सलाह दी गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime एक साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा ट्रैक्टर लूट का लुटेरा! जानिए-कैसे हुई गिरफ्तारी?

बैठक में शामिल अधिकारी

📌 नगर पुलिस अधीक्षक: अशोक कुमार चौधरी
📌 सहायक पुलिस अधीक्षक: कोमल मीणा
📌 अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन): सलीम अख्तर
📌 उपनिदेशक जनसंपर्क: सत्येंद्र प्रसाद
📌 अनुमंडल पदाधिकारी (सदर): विकास कुमार
📌 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी: अमित कुमार

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस बार होली में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और हर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election चार सीटों पर BJP के उम्मीदवारों के नाम तय! जानिए – दरभंगा – पटना – तिरहुत – कोसी से कौन ?

Bihar MLC Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधान परिषद 2026 चुनाव के लिए अपने कोटे की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही #BiharMLCElection,#BJPCandidates,#BiharPolitics

बिहार में बाढ़ से हाहाकार: मदद को आगे आए नेता, मुख्यमंत्री राहत कोष में लाखों का दान

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 3 लाख रुपये दिए, वहीं कई जदयू और भाजपा #BiharFloodRelief,#CMReliefFund,#SamratChoudhary

बिहार के इन शहरों को जाम से मिलेगी मुक्ति! रेलवे ओवरब्रिज का 80% काम पूरा, अब सफर होगा आसान

Bihar ROB: पटना के अथमलगोला और बख्तियारपुर के बीच बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का 80% सुपर-स्ट्रक्चर काम पूरा हो चुका है। दिसंबर 2026 तक लक्ष्य, यह ROB उत्तर और दक्षिण बिहार के ब #BiharROB,#PatnaNews,#NorthSouthBihar

Darbhanga News वाह! अलीनगर के बच्चों ने कर दिया कमाल, स्वच्छता पर ऐसी कलाकारी कि अधिकारी भी बोले- ‘शानदार!’

Alinagar News: दरभंगा के अलीनगर प्रखंड में 'स्वच्छ पाठशाला' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां छात्रों ने स्वच्छता पर आधारित अद्भुत पेंटिंग और हस्तकलाएं प्रस्तुत कीं। बीडीओ और #AlinagarNews,#DarbhangaEducation,#SwachhPathshala