spot_img

Darbhanga की Laheriasarai Police को दोहरी सफलता, कुर्की… सरेंडर, हथियार, शराब…के साथ नया FIR

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन, दरभंगा | Darbhanga की Laheriasarai Police को दोहरी सफलता, कुर्की… सरेंडर, हथियार, शराब…के साथ नया FIR।  लहेरियासराय थाना पुलिस की ओर से फरार आरोपी जितेंद्र कुमार यादव के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया

- Advertisement -

जितेंद्र के खिलाफ दर्ज होगा एक और एफआईआर

जितेंद्र कुर्की जब्ती के दौरान हीं अपने घर पर पुलिस के समक्ष सरेंडर किया। इसके घर से महंगी ब्रांडेड शराब व धारदार हथियार बरामद हुआ है। हालांकि जितेंद्र के खिलाफ घर में शराब रखने का एक और मामला दर्ज किया जाएगा।

- Advertisement -

घर से धारदार हथियार कत्ता, तलवार सहित हॉकी स्टिक बरामद

घर से धारदार हथियार कत्ता, तलवार सहित हॉकी स्टिक भी बरामद किया गया है। कुर्की जब्ती की सूचना मिलते हीं घंटे भर के अंदर जितेंद्र ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। लेकिन पुलिस उसे खोज नहीं पाई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga KSDSU Exam छात्रों की बल्ले-बल्ले! शास्त्री-आचार्य परीक्षा का नया शेड्यूल आया, जानें कब से एग्जाम?

घटना के मुख्य बिंदु:

🔹 कुर्की की कार्रवाई के दौरान हीं आरोपी ने किया सरेंडर
🔹 घर से महंगी ब्रांडेड शराब और धारदार हथियार बरामद
🔹 शराब रखने के मामले में नया केस दर्ज करेगी पुलिस
🔹 पुलिस टीम पर हमले में पहले ही 9 लोग जेल में, 8 फरार की तलाश जारी

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका! पुलिस ने धर दबोचे 4 बदमाश, लेकिन हथियारबंद 2 फरार

क्या है मामला?

✔️ दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था।
✔️ पुलिस जब गिरफ्तारी के लिए गई थी, तो घरवालों ने पुलिस पर हमला कर दिया था, जिसमें दो दारोगा घायल हो गए थे।
✔️ घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू होते ही घंटेभर के भीतर आत्मसमर्पण कर दिया

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में 'मौत का जाल'! बिजली के तारों से निकल रही चिंगारी, विभाग की लापरवाही पड़ेगा भारी, कहीं बड़ा हादसा ना हो जाए...!

घर से बरामद चीजें:

🔹 ब्रांडेड विदेशी शराब की बोतलें
🔹 धारदार हथियार – कत्ता, तलवार, हॉकी स्टिक

पूर्व की घटना: रोड़ेबाजी

✔️ आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान लोगों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी की थी, जिसमें थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
✔️ इस मामले में 17 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
✔️ अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके हैं, बाकी 8 फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया:

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी के सरेंडर के बाद कुर्की की कार्रवाई रोक दी गई। साथ ही शराब और हथियार मिलने के मामले में नया केस दर्ज किया जाएगा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के नए SDO कुमार गौरव ने संभाली कमान, जनता के लिए खोले कार्यालय के दरवाजे! | ट्रैफिक कंट्रोल, एम्स, मेट्रो – जानिए क्या...

Darbhanga SDO: दरभंगा सदर के नए अनुमंडल पदाधिकारी कुमार गौरव ने पदभार संभाल लिया है। उन्होंने जनता की समस्याओं के समाधान, विधि-व्यवस्था और विकास परियोजनाओं को अपनी प्राथमिकता#DarbhangaNews,#BiharAdministration,#SDOKumarGaurav

दरभंगा में नए BDO की धाक! 4 पंचायतों पर मारा छापा, गायब मिले 6 कर्मचारी, एक्शन से हड़कंप

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार कर्ण ने पंचायत स्तर पर औचक निरीक्षण कर 6 अनुपस्थित कर्मचारियों को 24 घंटे में स्पष्टीकरण द#DarbhangaNews,#BiharGovernment,#BenipurBDO

Araria Crime News अररिया पुलिस का बड़ा एक्शन: बैंक मैनेजर से लूट का खुलासा, लुटेरा दबोचा!

Araria Crime News: अररिया पुलिस ने फारबिसगंज में बैंक मैनेजर से हुई लूटपाट का खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जिसके पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया#ArariaCrimeNews,#ForbesganjRobbery,#BiharPolice

दरभंगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! SSP जगुनाथ रेड्डी ने खुद संभाली कमान, चेक पोस्ट पर दिया ये आदेश

Darbhanga Police: दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने धरौड़ा चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए। अब सभी वाहनों की सघन जांच होगी और संदिग्ध गतिविधियों पर#DarbhangaPolice,#BiharLawOrder,#CheckPostInspection