spot_img

Karate World Cup: मुजफ्फरपुर की बेटी अनुष्का अभिषेक रूस में सिल्वर मेडल, भारत का मान

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर, देशज टाइम्स दीपक कुमार। रूस के कराटे वर्ल्ड कप में बिहार की अनुष्का अभिषेक का धमाका हुआ है। मुजफ्फरपुर की बेटी अनुष्का ने कराटे वर्ल्ड कप 2025 में इतिहास रच दिया है। अनुष्का अभिषेक ने भारत को सिल्वर मेडल पाते हुए कराटे वर्ल्ड कप में ताजिकिस्तान-उज़्बेकिस्तान-अर्मेनिया को शिकस्त दी। इसके साथ ही, रूस के विमपेल स्टेडियम में गूंजा भारत का नाम। अनुष्का अभिषेक का शानदार प्रदर्शन और छोटे शहर से निकली अनुष्का का रूस में लहराया भारत का परचम।

- Advertisement -

कराटे वर्ल्ड कप 2025 में मुजफ्फरपुर की अनुष्का ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया सिल्वर मेडल

रूस की राजधानी मॉस्को के विमपेल स्टेडियम में आयोजित कराटे वर्ल्ड कप 2025 (Karate World Cup 2025) में भारत की बेटी अनुष्का अभिषेक ने कमाल कर दिखाया। 13 वर्षीय अनुष्का ने सिल्वर मेडल (Silver Medal) जीतकर न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस कराया।

- Advertisement -

सिल्वर मेडल जीतकर किया भारत का नाम रोशन

अनुष्का ने ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान और क्वार्टरफाइनल में अर्मेनिया के खिलाड़ियों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में उन्होंने मॉरीशस की खिलाड़ी को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उनका मुकाबला रूस की खिलाड़ी से हुआ, जहां वह सिर्फ 3 प्वाइंट से पीछे रह गईं और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

- Advertisement -

मुख्य कोच शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि अनुष्का ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रचा है। यह दूसरी बार है जब अनुष्का ने भारत का प्रतिनिधित्व (Represented India) किया है।

बचपन से ही खेलों में थी गहरी रूचि

मुजफ्फरपुर की अनुष्का को बचपन से ही खेलों के प्रति विशेष लगाव था। उनके माता-पिता ने पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें खेलों के लिए भी प्रेरित किया। परिवार के सहयोग और उनकी मेहनत ने अनुष्का को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया। अनुष्का ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों और कोच को दिया है।

कोच को भी मिला ‘बेस्ट कोच अवॉर्ड’

कराटे वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव को भी वर्ल्ड फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट नारेक मनुक्यान ने ‘बेस्ट कोच अवॉर्ड (Best Coach Award)’ से सम्मानित किया। यह सम्मान भारत के लिए गर्व का विषय है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Big Breaking News दरभंगा के निर्माणाधीन एम्स से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े युवक को गर्दन में मारी गोली! पढ़िए –...

Darbhanga News: दरभंगा में दिनदहाड़े गोलीबारी से हड़कंप मच गया है। जमीन विवाद के चलते एक युवक विजय भगत को गर्दन में गोली मारी गई। उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में #DarbhangaNews,#BiharCrime,#DaylightShooting

Bihar BJP बिहार भाजपा में बड़ा फेरबदल: यूपी के दिग्गज को मिली Bihar की कमान, ये दो नेता भी संभालेंगे मोर्चा! | जानिए –...

Bihar BJP: बिहार भाजपा को नया नेतृत्व मिला है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी को राज्य का प्रभारी बनाया है। उनके साथ ही संगीता यादव और रोहन गुप् #BiharBJP,#HarishDwivedi,#BJPLeadership

Bihar Train Cancelled : बिहार में अगले 10 दिन तक ट्रेनें रद्द! आपकी यात्रा पर पड़ेगा सीधा असर, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bihar Train Cancelled: मोकामा में नए रेल पुल पर चल रहे नॉन इंटरलाकिंग कार्य के कारण 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बिहार आने-जाने वाली दर्जनों ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को #BiharTrainCancelled,#MokamaRailBridge,#IndianRailways

Palamu Drowning कोयल नदी बनी काल: करमा पूजा विसर्जन के दौरान डूबने से 4 युवकों की मौत, एक बच्चा लापता

Palamu Drowning: झारखंड के पलामू में करमा पूजा विसर्जन के दौरान कोयल नदी में बड़ा हादसा हो गया। नहाने के क्रम में चार युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक आठ साल का बच्चा अभी भ #PalamuNews,#KarmaPujaTragedy,#JharkhandAccident