spot_img

अगर आप जोमैटो, स्विगी, Pizza Hut, Domino, ओला, उबर, रैपिडो, ब्लू डार्ट, DTDC, Amazon, Flipkart में काम करते हैं, आपके लिए GOOD NEWS

spot_img
- Advertisement -

पटना, देशज टाइम्स: अगर आप जोमैटो, स्विगी, Pizza Hut, Domino, ओला, उबर, रैपिडो, ब्लू डार्ट, DTDC, Amazon, Flipkart में काम करते हैं, आपके लिए GOOD NEWS।

- Advertisement -

सरकार तोहफा देने की तैयारी में, बस कर लीजिए यह काम

- Advertisement -

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। अब इन कंपनियों के कर्मियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। ओला, उबर, फ्लिपकार्ट जैसे इन कर्मियों के लिए सरकार तोहफा देने की तैयारी है। बस, करना है आपको यह काम… 7 से 17 अप्रैल तक राज्यभर में चलने वाले ई-श्रम पंजीकरण अभियान का हिस्सा बनिए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar LPG बिहार में गैस सिलेंडर सब्सिडी पर बड़ा खतरा! आपके पास सिर्फ इतने दिन बचे हैं!

आपको 5 लाख रुपए तक की मिलेंगी यह सुविधा

अगर आप जोमैटो, स्विगी, पिज्जा हट, डोमिनोज, ओला, उबर, रैपिडो, ब्लू डार्ट, डीटीडीसी, अमेजन, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट, बिगबास्केट आदि प्रतिष्ठानों से जुड़े हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब आयुष्मान भारत योजना के तहत आपको 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। इसके लिए गिग और प्लेटफार्म श्रमिकों हेतु विशेष ई-श्रम पंजीकरण शिविर लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  पटना वालों की जेब पर पड़ेगा असर! अक्टूबर से GPO मल्टी मॉडल हब में पार्किंग के लिए चुकाने होंगे पैसे

राज्यभर में आयोजित हो रहे हैं विशेष शिविर

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने गिग एवं प्लेटफार्म श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में लाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय के निर्देश पर 7 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक पूरे बिहार राज्य में विशेष ई-श्रम पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

प्रत्येक जिले के श्रम अधीक्षक कार्यालय के माध्यम से इन शिविरों का संचालन हो रहा है।

कौन कर सकते हैं पंजीकरण?

  • 16 से 69 वर्ष आयु वर्ग के सभी गिग एवं प्लेटफार्म श्रमिक

  • जोमैटो, स्विगी, पिज्जा हट, डोमिनोज, ओला, उबर, रैपिडो, ब्लू डार्ट, डीटीडीसी, अमेजन, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट, बिगबास्केट आदि में कार्यरत श्रमिक।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Alert बिहार में मौसम का 'डबल अलर्ट'! अगले 6 दिन होगी भारी बारिश, IMD की बड़ी चेतावनी

पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड (मोबाइल से लिंक होना चाहिए)।

  • पैन कार्ड

  • अन्य आवश्यक दस्तावेज।

स्व-पंजीकरण भी उपलब्ध
श्रम विभाग ने बताया कि ई-श्रम मोबाइल एप के माध्यम से भी श्रमिक स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं।

सरकार की अपील

श्रम संसाधन विभाग ने सभी पात्र श्रमिकों से आग्रह किया है कि वे समय पर शिविर में पहुंचकर निःशुल्क पंजीकरण कराएं और सरकार की इस महत्त्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएं।

एक बड़ा कदम असंगठित क्षेत्र के लिए

यह पहल असंगठित क्षेत्र के लाखों श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक सशक्त कदम मानी जा रही है। इससे श्रमिकों और उनके परिवारों को गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कर्मा पूजा विसर्जन बना मौत का कुआं: गहरे गड्ढे में समाए 6 लोग, 1 की मौत, 2 अभी भी लापता!

Bakhtiyarpur News: पटना से सटे बख्तियारपुर के देदौर गांव में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गंगा नदी में गहरे गड्ढे में डूबने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 लोग #BakhtiyarpurNews,#KarmaPujaAccident,#BiharDrowning

पटना में 30 लाख कैश के साथ पकड़े गए गुजरात के 3 लोग, खुला देश का सबसे बड़ा हवाला रैकेट!

Bihar Hawala Racket: पटना में पुलिस और आयकर विभाग ने एक बड़े हवाला रैकेट का पर्दाफाश किया है। करीब 30 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं, और गुजरात के तीन कारोबारी गिरफ्तार किए गए हैं। #BiharHawala,#PatnaCrime,#IncomeTaxRaid

Bihar Weather Alert बिगड़ा बिहार का मौसम! अगले 72 घंटे रहें सावधान, IMD का येलो-ऑरेंज अलर्ट, भयंकर बारिश की चेतावनी

Bihar Weather Alert: बिहार में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। IMD ने आज पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाएं, बारिश और बिजली गिरने की च #BiharWeather,#IMDAlert,#HeavyRain

Bihar MLC Election महागठबंधन में टूट का खतरा टला! कांग्रेस आलाकमान के इस फैसले से थमा विवाद, BJP की टेंशन बढ़ी

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे पर राजद और कांग्रेस के बीच जारी खींचतान अब खत्म हो गई है। कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर सिर्फ एक #BiharMLCElection,#Mahagathbandhan,#BiharPolitics