spot_img

हो जाओ तैयार : नियंत्रण रेखा पर तोपों-टैंकों के साथ 50 हजार से अधिक पाक सैनिक तैनात

spot_img
- Advertisement -

पुंछ से राजौरी तक पाकिस्तान की हलचल तेज

पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर सीजफायर के उल्लंघन पर भारत की जवाबी कार्रवाई से बौखलाया हुआ है। अब वह कोई बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में है। राजौरी से लेकर पुंछ तक की नियंत्रण रेखा की सीमा के उस पार पाकिस्तान की सेना की हलचल तेज हो गई है। पाकिस्तान ने तोपों, टैंकों के अलावा 50 हजार से अधिक सैनिकों को तैनात किया है। भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।Image result for पाकिस्तान की सेना नियंत्रण रेखा पर लाव-लश्कर के साथ तैयार

जम्मू, देशज न्यूज। सूत्रों का कहना है, आने वाले दिनों में सीमापार से ‘कुछ बड़ा हो सकता है। ऐसे संकेत पिछले दिनों सेना प्रमुख बिपिन रावत भी दे चुके हैं। पांच अगस्त के बाद सीमापार से आतंकी घुसपैठ पर रोक लगने से पाकिस्तान की सेना व उसकी सुरक्षा एजेंसी आईएसआई में बेचैनी बढ़ गई है। पाकिस्तान की सेना को यह आशंका है कि  भारतीय सेना किसी भी समय गुलाम कश्मीर पर धावा बोल सकती है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले नियंत्रण रेखा के पार केवल 30-35 हजार पाकिस्तान सैनिक तैनात थे। अब अब इनकी संख्या बढ़ाकर 80-90 हजार से अधिक की गई है। 25 मुजाहिद बटालियन को तैनात किया गया है। इनमें 17 हजार सैनिक हैं। यहां तैनात बख्तरबंद टैंक बटालियन भी 24 घंटे नजर रख रही है। पाकिस्तान वायुसेना के करीब दो-तीन हजार जवान भी आसमान पर निगरानी रख रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की सेना अपने हुक्मरानों से हुक्म मिलने का इंतजार कर रही है। वहीं, पाकिस्तान की सीमा पर सामरिक गतिविधियों के मद्देनजर भारतीय सेना ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वायु सेना को अलर्ट पर रखा गया है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को पाकिस्तान ने कुपवाड़ा जिले के टंगडार और करनाह सेक्टर में भारी गोलीबारी की है। टंगडार में स्थित अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोले दागे हैं। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के ब्रिगेड मुख्यालय को भारी नुकसान पहुंचा है। माना जा रहा है कि इस मुख्यालय में कई सैनिक और आतंकी मारे गए हैं। हालाकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।इसके अलावा पाकिस्तान ने गुरुवार को ही पुंछ के मेंढर, मनकोट और कृष्णाघाटी सेक्टर में गोलीबारी की। जम्मू जिले के प्लांवाला सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना का एक जवान विकास भगत घायल हो गया। उसका सैन्य अस्पताल सतवारी में इलाज चल रहा है। पाकिस्तान, भारत की जवाबी कार्रवाई से बौखलाया हुआ है।हो जाओ तैयार : नियंत्रण रेखा पर तोपों-टैंकों के साथ 50 हजार से अधिक पाक सैनिक तैनात
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Development: सोन नदी पर बिहार को मिला दो-तिहाई हिस्सा,CM Samrat Chaudhary का बड़ा ऐलान, बैराज निर्माण, जल बंटवारे, सिंचाई विस्तार, बाढ़ नियंत्रण और...

Bihar Development: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भोजपुर में 31 करोड़ के एक्वा पार्क का शिलान्यास किया। उन्होंने सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड के बीच सहमति और मनेर बBiharDevelopment,AquaPark,SonRiver

Bhagalpur News: भागलपुर में मंत्रियों नीतीश मिश्रा और इंजीनियर शैलेंद्र का एक्शन: 3 घंटे चली बैठक में विकास कार्यों को मिला नया आयाम

Bhagalpur News: भागलपुर में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा और पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र ने विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने केBhagalpurNews,NitishMishra,BiharDevelopment

Bhagalpur Land Dispute: भागलपुर में जमीन को लेकर खूनी झड़प! 8 लोग जख्मी, 4 की हालत गंभीर

Bhagalpur Land Dispute: भागलपुर जिले के भीमकित्ता गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार घायलों को जेएलएनएमसीएच रेफर क#BhagalpurViolence,#LandDisputeBihar,#BhimkittaNews

Darbhanga News: जिस घर में बुजुर्ग मुस्कुराते मिलें, वहां देवता निवास करते हैं: BDO प्रवीण का भावुक संदेश, जानें क्यों

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस मनाया गया। BDO प्रवीण कुमार ने कहा कि जिस घर में बुजुर्ग मुस्कुराते मिलें, वहां देDarbhangaNews,ElderAbuseAwareness,BuniyadKendra