spot_img

IPL 2025: Gujarat Titans की ‘ साई — फ़तेह ‘, Rajasthan Royals को 58 रन से रोंदा

spot_img
- Advertisement -

Indian Premier League (IPL 2025) के 23वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 58 रन से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ गुजरात ने पांच में से चार मुकाबले जीतते हुए 8 अंकों के साथ अंकतालिका (Points Table) में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Gujarat ने रखा विशाल स्कोर का लक्ष्य

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 217 रन बनाए।

- Advertisement -
  • साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने 82 रन की जबरदस्त पारी खेली, जो इस सीजन में उनका चौथा अर्धशतक है।

    - Advertisement -
  • शाहरुख खान ने 36 रन और राहुल तेवतिया ने 12 गेंदों में 24 रन बनाए।

  • कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) सिर्फ 2 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए।

  • राजस्थान के गेंदबाजों में तुषार देशपांडे और महीश तीक्षणा ने 2-2 विकेट चटकाए।


Rajasthan Royals की पारी रही संघर्षपूर्ण

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम शुरू से ही दबाव में नजर आई।

  • यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) 6 रन और नीतीश राणा (Nitish Rana) सिर्फ 1 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए।

  • कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने 41 और रियान पराग (Riyan Parag) ने 26 रन बनाए।

  • शिमरन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने संघर्ष करते हुए 32 गेंदों में 52 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके।

राजस्थान की पूरी टीम 19.2 ओवर में 159 रन पर सिमट गई और मुकाबला 58 रन से हार गई।


Gujarat के गेंदबाजों का रहा जलवा

गुजरात की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया:

  • प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने 3 विकेट लिए।

  • राशिद खान (Rashid Khan) और साई किशोर (Sai Kishore) ने 2-2 विकेट चटकाए।

  • कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज और अरशद खान ने भी 1-1 विकेट लिया।


अगला मुकाबला और नजरें गुजरात पर (Next Match Gujarat Titans)

गुजरात टाइटंस अब शानदार फॉर्म में है और आगामी मुकाबलों में भी उनकी नजर प्लेऑफ में जल्दी स्थान सुरक्षित करने पर होगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स को अपनी कमजोरियों पर काम करना होगा ताकि वे अंकतालिका में अपनी स्थिति सुधार सकें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime|कुशेश्वरस्थान में कट्टा लहराना पड़ा महंगा! पुलिस ने दबोचा, iPhone-Pulsar भी जब्त

Kusheshwar Asthan News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान बाजार में पुलिस ने देसी कट्टा लहरा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कट्टे के साथ-साथ आईफोन, ओप्पो मोबाइल और पल्सर बाइक भ#KusheshwarAsthan,#DarbhangaCrime,#BiharPolice

पटना में ड्राइवरों का ‘पावर शो’! 38 जिलों से आए 4000 चालक, जानें क्यों ठप हुई राजधानी?

Bihar Drivers Protest: बिहार में वाहन चालकों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर पटना में जबरदस्त प्रदर्शन किया। 38 जिलों से जुटे 4000 ड्राइवरों ने गांधी मैदान के पास चक्का जाम कर दिया,#BiharDriversProtest,#PatnaTraffic,#DriverDemands

Bihar Politics| बिहार में ‘नीतीश सेतु’ पर भड़के तेजस्वी, सरकार से पूछा- क्या जीवित के नाम पर पुल रखना सही? | पढ़िए -हे फोटोजीवी

Bihar Bridge Naming: बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के नामकरण पर सियासी घमासान छिड़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 'नीतीश सेतु' नाम रखने पर आपत्ति जताई है, सवाल#BiharBridgeNaming,#TejashwiYadav,#NitishSetu

चना दाल घोटाला: ED का बड़ा एक्शन, RJD MLC सुनील सिंह के बाद अब पत्नी-बेटे भी लपेटे में, बिहार में खलबली!

Bihar ED Investigation: बिहार के चर्चित चना दाल घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने राजद एमएलसी सुनील सिंह से पूछताछ के बाद अब उनके परिवार को भी तलब किया है। जानें#BiharED,#SunilSingh,#ChanaDalScam