spot_img

चना दाल घोटाला: ED का बड़ा एक्शन, RJD MLC सुनील सिंह के बाद अब पत्नी-बेटे भी लपेटे में, बिहार में खलबली!

Bihar ED Investigation: राजद एमएलसी सुनील सिंह से आठ घंटे की पूछताछ के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ने उनकी पत्नी वंदना सिंह और बेटे यशस्वी सिंह को पटना कार्यालय बुलाया है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच का दायरा बढ़ा है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar ED Investigation: बिहार में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चना दाल घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में राजद एमएलसी और बिस्कोमान के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह से लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की गई। अधिकारियों ने उनसे करीब 30 सवाल पूछे। सुनील सिंह से पूछताछ के अगले ही दिन ईडी ने उनके परिवार पर शिकंजा कस दिया।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

शुक्रवार को ईडी ने सुनील सिंह की पत्नी वंदना सिंह और बेटे यशस्वी सिंह को पटना स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय में तलब किया। अब जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि चना दाल की आपूर्ति के नाम पर सहकारी समितियों के खातों में जमा कराई गई रकम आखिर कहां गई।

- Advertisement -

सुनील सिंह और परिजनों के बयान का होगा मिलान

जांच अधिकारी गुरुवार को सुनील सिंह से पूछताछ में मिले जवाबों और शुक्रवार को उनकी पत्नी-बेटे के बयानों का मिलान कर रहे हैं। इस Bihar ED Investigation में खासतौर पर बैंक खातों में हुए लेन-देन और पैसों के मनी ट्रेल पर ईडी के अधिकारियों का पूरा फोकस है। आने वाले दिनों में इस जांच से और भी कई खुलासे होने की संभावना है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  21 नवंबर 2026: 'नीतीश सेतु' उद्घाटन, PM मोदी के मंच पर नीतीश कुमार दिखेंगे या नहीं? बिहार में सियासी हलचल

क्या है चना-दाल घोटाला, कौन है शिकायतकर्ता?

इस पूरे मामले की शुरुआत पटना के गर्दनीबाग थाना इलाके की रहने वाली मेघा की शिकायत से हुई थी। ‘आशा एंटरप्राइजेज’ की प्रोपराइटर मेघा ने 1 जून 2025 को इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, मेघा ने रियायती दर पर भारत चना दाल खरीदने के लिए जय माता दी कृषक सेवा स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की अध्यक्ष वंदना सिंह से संपर्क किया था।

आरोप है कि दाल की आपूर्ति के लिए समिति के बैंक खाते में 23.65 लाख रुपये जमा कराए गए, लेकिन न तो दाल की डिलीवरी हुई और न ही रकम वापस की गई।

बेटे यशस्वी पर भी लगा आरोप, ऐसे हुई ED की एंट्री

इस Chana Dal Scam मामले में सुनील सिंह के बेटे यशस्वी सिंह का नाम भी सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सारण फल सब्जी कृषक स्वावलंबी सेवा समिति लिमिटेड के अध्यक्ष यशस्वी सिंह ने भी भारत चना दाल की सप्लाई के नाम पर 3.71 लाख रुपये लिए, लेकिन सामान नहीं पहुंचाया। इस तरह दोनों समितियों के जरिए कुल 27.36 लाख रुपये की कथित ठगी का आरोप लगा है। गर्दनीबाग पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपों को सही पाया था। जांच अधिकारी की रिपोर्ट में धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़े पर्याप्त साक्ष्य मिलने की बात कही गई थी। इसके आधार पर पटना पुलिस अदालत में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। अब इसी एफआईआर और चार्जशीट के आधार पर ईडी ने पीएमएलए (PMLA) के तहत मनी लॉन्ड्रिंग की जांच आगे बढ़ाई है। फिलहाल ईडी की पूछताछ का केंद्र सहकारी समितियों के बैंक खाते, लेन-देन और पैसों का पूरा नेटवर्क है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics| बिहार में ‘नीतीश सेतु’ पर भड़के तेजस्वी, सरकार से पूछा- क्या जीवित के नाम पर पुल रखना सही? | पढ़िए -हे फोटोजीवी

Bihar Bridge Naming: बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के नामकरण पर सियासी घमासान छिड़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 'नीतीश सेतु' नाम रखने पर आपत्ति जताई है, सवाल#BiharBridgeNaming,#TejashwiYadav,#NitishSetu

Darbhanga Big Breaking| बेनीपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद अकबाल को जान से मारने की धमकी | कहा – रंगदारी दो नहीं तो मार...

Benipur News: बेनीपुर में नगर परिषद के मुख्य पार्षद अकबाल को रंगदारी नहीं देने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।#BenipurNews,#BiharCrime,#Extortion

PM Modi ‘समझौतावादी’ | राहुल गांधी को BJP ने घेरा: भड़की पार्टी, कहा -‘भारत को बदनाम करना बंद करो’

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के 'समझौतावादी' प्रधानमंत्री वाले बयान पर भाजपा ने कड़ा पलटवार किया है। पार्टी ने राहुल गांधी पर भारत के हितों से समझौता करने और देश को बदनाम करने क#RahulGandhi,#BJP,#PoliticalNews

बिहार में PM मोदी के आने से पहले JDU में हलचल तेज, नीतीश-संजय झा ने संभाली कमान | पढ़िए – एक नया अध्याय जुड़ेगा

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले जेडीयू कार्यालय में बड़ी बैठक हुई। नीतीश कुमार और संजय झा ने पीएम के आगमन और नीतीश सेतु के उद्घाटन की तैयारियों#BiharPolitics,#PMModi,#NitishKumar