spot_img

Bihar Karate Championship 2025: Darbhanga के 4 खिलाड़ियों ने मारी बाजी, KIO ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता का मिला टिकट, अब देहरादून में बिखेरेंगे ‘ जलवा ‘

spot_img
- Advertisement -

पटना / दरभंगा | स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में 12 और 13 अप्रैल 2025 को संत डोमिनिक सेवियो हाई स्कूल, नासरीगंज, पटना में बिहार राज्य कराटे प्रतियोगिता 2025 का आयोजन हुआ। यह मुकाबला सब-जूनियर, कैडेट और जूनियर वर्ग में आयोजित किया गया, जिसमें राज्य के सभी जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया।

- Advertisement -

Darbhanga के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

दरभंगा जिला से भाग लेने वाले कई खिलाड़ियों ने अपने वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। इनमें से चार खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर हासिल किया:

- Advertisement -
  • रूद्ररमण (सब-जूनियर बालक, -40 किग्रा)

    - Advertisement -
  • जीया राज (बालिका वर्ग, -35 किग्रा)

  • युवराज आदर्श (जूनियर बालक, -61 किग्रा)

  • प्रेयांश (जूनियर बालक, -76 किग्रा)

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: प्राणलेवा हमला और लूट के आरोपियों की जमानत रद्द, अब सिर्फ हाईकोर्ट ही सहारा!

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिलेगा मौका

4 players from Darbhanga won, got ticket for National Karate Championship | Photo: Deshaj Times
4 players from Darbhanga won, got ticket for National Karate Championship | Photo: Deshaj Times

मुकेश मिश्रा, दरभंगा जिला के मुख्य कराटे प्रशिक्षक और बिहार राज्य कराटे दल के कोच ने बताया —

“प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 12 से 15 जून को उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित KIO ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता 2025 में भाग लेने का मौका मिलेगा।”

प्रेयांश और युवराज आदर्श पहले भी बिहार राज्य कराटे दल का हिस्सा रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News DMCH में शराब पार्टी! सर्जिकल भवन में पार्टी की वायरल वीडियो में कौन-कौन?

द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ी

  • द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले:
    राजवीर रमन, मोहित कुमार, सक्षम सूर्या, जीत राज, आकृति झा

  • तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले:
    जोयल राज, निशांत चौधरी, मंजीत कुमार, अनुज कुमार, यामी आनंद, सोनाक्षी कुमारी, ज्योति कुमारी

संघ की ओर से मिलेगी आर्थिक सहायता

कराटे एसोसिएशन ऑफ दरभंगा के मुख्य सलाहकार डॉ. निर्मयशंकर भारद्वाज और अध्यक्ष राजीव रंजन ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और बताया कि:

“राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को यात्रा भत्ता व आवश्यक आर्थिक सहायता संघ द्वारा दी जाएगी।”

देशज टिप्पणी 

4 players from Darbhanga won, got ticket for National Karate Championship | Photo: Deshaj Times
4 players from Darbhanga won, got ticket for National Karate Championship | Photo: Deshaj Times

यह उपलब्धि दरभंगा में खेलों की बढ़ती लोकप्रियता और स्थानीय टैलेंट के उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है। राज्य स्तर पर जीत हासिल कर इन खिलाड़ियों ने न केवल अपना बल्कि दरभंगा का भी नाम रोशन किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के सबसे बड़े अस्पताल DMCH में शराब पार्टी ‘कांड’! अब पुलिस CCTV फुटेज से खोज रही ‘गुनहगार’

Darbhanga DMCH Liquor Party: दरभंगा के सबसे बड़े अस्पताल DMCH में कथित शराब पार्टी मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। वायरल वीडियो के बाद बेंता थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। #DarbhangaNews,#DMCH,#BiharPolice

बड़ी खबर! बिहार पुलिस के 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की लिस्ट, देखें

Bihar Police DSP: बिहार सरकार के गृह विभाग ने नवरात्र के बीच 49 पुलिस इंस्पेक्टरों को डीएसपी के पद पर पदोन्नत किया है। इस फैसले से राज्य के 23 जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदार #BiharPolice,#DSPPromotion,#BiharNews

बिहार: बाढ़-रोजगार से पुल टूटने तक… राज्यपाल से मिले पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना!

Pappu Yadav Bihar: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार के राज्यपाल से मुलाकात कर बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा, राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे, पुल टूटने की जांच और KYP क #PappuYadav,#BiharNews,#RaghopurAccident

बिहार MLC चुनाव में JDU को बड़ा झटका! अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के दिग्गज को दी सीधी चुनौती, कहा- ‘सारा गैस निकाल...

Bihar MLC Election: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने MLC चुनाव में अपनी ही पार्टी JDU के प्रत्याशी नीरज कुमार को खुली चुनौती दी है। उन्होंने 'गैस निकालने' की बात कहकर बिहार की #BiharMLCElection,#AnantSingh,#BiharPolitics