- Advertisement -
नवादा जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव धीमान ने अपराध नियंत्रण के तहत एक साथ 78 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
- Advertisement -
बढ़ते अपराधों से आम जनता में था दहशत का माहौल
पिछले कुछ समय से नवादा जिले में चोरी, लूट, हत्या और अन्य आपराधिक वारदातों में बढ़ोतरी देखी जा रही थी। इससे आम जनता में दहशत का माहौल बन गया था और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे थे। हालात की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिनव धीमान ने त्वरित और कड़ा एक्शन लिया। देखें पूरी लिस्ट
- Advertisement -
तत्काल प्रभाव से जारी हुआ तबादला आदेश
एसपी कार्यालय की ओर से तबादले का आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, सभी 78 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए स्थानों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इस बड़े पैमाने पर हुए फेरबदल से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।
- Advertisement -
कानून-व्यवस्था सुधारने की तैयारी
प्रशासन को उम्मीद है कि इस बदलाव से जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा। पुलिस विभाग के इस कदम को आम लोगों ने भी सराहना की है और जिले में शांति और सुरक्षा बहाली की उम्मीद जताई है।
- Advertisement -