spot_img

Darbhanga में दिल दहला देने वाली वारदात! युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, गला रेता –बांह को छेदा…

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। Darbhanga में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। युवक की बेरहमी गर्दन रेतकर हत्या कर उसका अपराधियों ने चेहरा जला दिया है। हत्या से पहले अपराधियों ने उसका गला रेता –बांह को छेदा और फिर साक्ष्य मिटाने की पूरी कोशिश करते बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।

- Advertisement -

डेवढ़ी पोखर के समीप गुरुवार सुबह

जानकारी के अनुसार, देशज को मिली जानकारी में वारदात जिले के जाले थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव स्थित डेवढ़ी पोखर के समीप गुरुवार सुबह करीब चौबीस वर्षीय एक अज्ञात युवक की लाश मिली। इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की गर्दन धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

- Advertisement -

बर्बर हत्या, शव की पहचान मिटाने की कोशिश

  • मृतक की बांह पर कई जख्म, चेहरे को जलाया गया था जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो गई।

    - Advertisement -
  • युवक ने नीला जीन्स और टी-शर्ट पहन रखा था, दाहिने हाथ में कलावा और बाएं हाथ में घड़ी बंधी थी।

  • जेब से खैनी का डब्बा, ब्लूटूथ डिवाइस और ₹300 नगद बरामद हुए हैं।

  • बायीं बांह पर “विकास” नाम गुदा हुआ है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक का नाम विकास हो सकता है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

मिलान में आईं अन्य वस्तुएं, घटनास्थल से जुटाए जा रहे सबूत

  • पुलिस को घटनास्थल से पानी की बोतल, एक टिफिन कैरियर और एक चप्पल भी मिली है।

    FSL टीम और पुलिस जांच में जुटी

    • एफएसएल (Forensic Science Lab) की टीम को बुलाया गया है ताकि तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा सकें। घटनास्थल की बैरिकेडिंग कर फॉरेंसिक टीम (FSL) को बुलाया गया है।
  • घटनास्थल को बैरिकेड कर दिया गया है और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

    मामले की तफ्तीश शुरू, परिजनों की पहचान से खुलेंगे राज

    • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    • युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय लोगों और परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

    • हत्या किस कारण से हुई और किसने की – इन सवालों की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

जाले थानाध्यक्ष का बयान

थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया:

“शुरुआती जांच से प्रतीत होता है कि युवक की घटनास्थल पर ही धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। परिजनों की पहचान होते ही जांच तेज की जाएगी। हत्या के पीछे के कारणों और अपराधियों की तलाश जारी है।”

स्थानीय दहशत में, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

  • सहसपुर एवं मजरा जाने वाली सड़क के किनारे इस निर्जन बागीचे में शव मिलने से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

  • पुलिस स्थानीय सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग और परिजनों की शिनाख्त के माध्यम से जल्द हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर वालों के लिए बड़ा अलर्ट! 3 रात बंद रहेगा यह रेल फाटक, निकलने से पहले जान लें नया रास्ता

Muzaffarpur Rail Fatak: मुजफ्फरपुर के रामदयालु रेल फाटक पर अगले तीन दिनों तक रात में मरम्मत कार्य के कारण आवागमन बंद रहेगा। जानें कब से कब तक और कौन सा वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा।#MuzaffarpurNews,#BiharRailways,#TrafficAlert

अरे बाप रे! बिहार में 4 महीने में हुआ डॉक्टर का ‘अजब-गजब’ प्रमोशन, फिर डिमोशन! अब…

Bihar Promotion: बिहार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अजय प्रताप 4 महीने में सीनियर से जूनियर बन ग#BiharNews,#MedicalPromotion,#Bhagalpur

दरभंगा समेत पूरा बिहार गदगद, सरकार ने मेलों के लिए खोले खजाने! दिए 8.24 करोड़, आपके शहर में भी होगा आयोजन? जानिए

Bihar Mela: बिहार सरकार ने इस साल मेलों के आयोजन पर 8 करोड़ 24 लाख रुपये खर्च करने का फैसला किया है। इसमें श्रावणी मेला के लिए पौने तीन करोड़ और राजगीर मलमास मेला के लिए 4.#BiharMela,#ShravaniMela,#DilipJaiswal

बड़ा फेरबदल! दरभंगा समेत बिहार में 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जगह नई तैनाती, देखिए पूरी लिस्ट

Bihar Jail Transfer: बिहार सरकार ने जेल प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 उपाधीक्षकों का तबादला कर दिया है। बेऊर जेल अधीक्षक पर हुई कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया गया है।#BiharJailTransfer,#BiharNews,#JailAdhikari