spot_img

Pakistani हुस्न-ए-मुहब्बत से शातिर इश्क़…बिहारी मोची की ‘Apex Of Madness’

spot_img
- Advertisement -

बठिंडा सैन्य छावनी (Bathinda Cantt) में 29 अप्रैल 2025 को एक सनसनीखेज जासूसी मामले में बिहार के समस्तीपुर जिले के 26 वर्षीय सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी कर रहा था। पेशे से मोची सुनील कुमार लंबे समय से बठिंडा कैंट के पास बेअंत नगर में रह रहा था।

- Advertisement -

हनीट्रैप में फंसकर दे रहा था सैन्य जानकारी

बठिंडा पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि सुनील के मोबाइल में पाकिस्तानी महिला के साथ व्हाट्सएप चैट और संदिग्ध सामग्री मौजूद है। जांच में यह सामने आया कि वह ISI की एक महिला एजेंट के संपर्क में था, जो उसे हनीट्रैप के जरिए संवेदनशील सैन्य जानकारी भेजने के लिए उकसा रही थी।

- Advertisement -

पुलिस ने उसे गुप्त तरीके से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। उसके फोन से व्हाट्सएप चैट, संदिग्ध वीडियो और दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Rail Project: बिहार में बदलेगी तस्वीर, 160 KM/H की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेनें, जानिए मुजफ्फरपुर- सीतामढ़ी- दरभंगा -रक्सौल- नरकटियागंज में Rail Project की हर बात

देशद्रोह और गोपनीयता अधिनियम में केस दर्ज

बठिंडा के एसपी (सिटी) नरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी पर Official Secrets Act, 1923 और IPC की धारा 124A (राजद्रोह) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी यह जांच चल रही है कि उसने वास्तव में गोपनीय सैन्य सूचनाएं पाकिस्तान भेजी या नहीं।

बिहार से लगातार सामने आ रहे हैं ISI लिंक

बिहार के समस्तीपुर और दरभंगा जैसे जिलों से पहले भी पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क के तार जुड़ चुके हैं। 2023 में, कोलकाता पुलिस ने दरभंगा के व्यक्ति को ISI एजेंट से जुड़ाव और सैन्य दस्तावेज साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब 2025 में, समस्तीपुर के सुनील की गिरफ्तारी एक और चेतावनी है कि कैसे ISI गरीब और कम पढ़े-लिखे युवाओं को हनीट्रैप या पैसों के लालच में फंसा रही है।

लग्जरी लाइफस्टाइल पर गांव वालों को शक

समस्तीपुर के सिहमा गांव का रहने वाला सुनील, जब भी गांव आता था, महंगी गाड़ी, बाहर के लोग और दाढ़ी वाले सुरक्षाकर्मी उसके साथ रहते थे। गांव वालों ने बताया कि उसके पास पिस्टल भी थी और बठिंडा में उसने बड़ा घर बना रखा था। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही पूरा परिवार घर बंद कर भाग गया। देर शाम गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई।

ISI का पुराना हथियार: महिला एजेंटों के जरिए हनीट्रैप

जांच में सामने आया कि सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर पाकिस्तानी महिला एजेंट भारतीय पुरुषों को निशाना बनाती हैं। 2021 में, लुधियाना पुलिस ने जसविंदर सिंह को इसी तरह पकड़ा था। एक महिला खुद को बठिंडा में सेना की कर्मचारी “जसलीन बराड़” बताकर गोपनीय ग्रुप्स में घुसी थी।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Railway News: यात्रियों के लिए Raxaul Narkatiaganj Special Train की खुशखबरी! रक्सौल-नरकटियागंज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता जरूरी

यह मामला एक बार फिर देश की सैन्य छावनियों में काम कर रहे और उनके आस-पास रहने वाले लोगों की गहन जांच की जरूरत को दर्शाता है। साथ ही, बिहार के युवाओं को यह समझने की आवश्यकता है कि पैसे और दिखावे के चक्कर में देश से गद्दारी कितना बड़ा अपराध है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur News: रक्सौल नरकटियागंज स्पेशल ट्रेन, यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस दिन से चलेगी नई सेवा!

DeshajTimes की राय: यह मामला सिर्फ कानून का नहीं, सामाजिक चेतना और डिजिटल साक्षरता का भी है। हमारे युवाओं को सतर्क रहना होगा कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान महिला की दोस्ती, मुफ्त पैसे या लालच में आकर वह देश को खतरे में न डालें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: अंधेरी रातों में, सुनसान राहों पर, ज़ुल्म मिटाने निकलता – ‘ बादल बाघ ‘ | Deshaj Times Special Ep. 09 | कब...

साल 1784। क्लीवलैंड ने नीति बनाई—"पेंशन दो, जमीन दो, और आदिवासियों को पालतू बना...

Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत...

Kusheshwarsthan Bypass: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण को लेकर...

Jamui News: आंधी-बारिश की Jamui Lightning Strike: जमुई में मचाई तबाही, वज्रपात से 4 की मौत, 4 गंभीर रेड अलर्ट !

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और इसका...