समस्तीपुर की सुबह भयावह बन गई। दिन के 11:30 बजे – बैंक ऑफ महाराष्ट्र में घुसे 8 हथियारबंद अपराधगर्द…लूट ले गए 15 लाख कैश, 5 करोड़ के गहने। काशीपुर मोहल्ला, बैंक ऑफ महाराष्ट्र। कर्मचारियों को रखा गन पॉइंट पर, छीने मोबाइल।बैंक का सायरन तक नहीं बजा – बदमाश आराम से फरार।
घटना से जुड़े मुख्य तथ्य
-
समस्तीपुर (Bihar News), देशज टाइम्स। घटना का समय: बुधवार, करीब 11:30 AM। घटना स्थल: बैंक ऑफ महाराष्ट्र, काशीपुर, समस्तीपुर। लूटी गई संपत्ति:₹15 लाख नकद₹5 करोड़ के गहने।बदमाशों की संख्या: 8, सभी हथियारबंद। बैंक स्टाफ को बंधक बनाकर मोबाइल छीन लिए गए। बदमाश आराम से भाग निकले, किसी को भनक नहीं लगी।
- Advertisement -🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें1
BPSC अभ्यर्थियों को झटका! 72वीं CCE परीक्षा फिर टली, 1189 पदों पर भर्ती अटकी2
Delhi High Court जंतर-मंतर पर अब ‘कैमरा’ नहीं पुलिस का ‘कानून’ चलेगा! हाई कोर्ट का बड़ा फैसला – SOP3
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा! लखनऊ से मैच जीतकर लौट रहे थे 4 क्रिकेटर, ट्रक में घुसी कार|तीन की मौत, एक गंभीर |नींद ने ली जान?4
Bihar Police Encounter सीतामढ़ी में पुलिस- अपराधी के बीच मुठभेड़ |: 3 बदमाशों का एनकाउंटर| दिनेश हत्याकांड में थे वांटेड! कब्जे से 3 पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद5
छपरा नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा! नगर आयुक्त को रिश्वत देते पकड़ा गया टैक्स कलेक्टर | पटना हाईकोर्ट में भी लंबित हैं मामले6
Bihar LPG Connection बिहार में गैस कनेक्शन बंद! त्योहारों पर नहीं मिलेगा सिलेंडर? तुरंत करें ये काम, फिर होगा चालू
₹15 लाख नकद लूट लिया बल्कि करीब ₹5 करोड़ रुपये के गहने भी ले उड़े?
समस्तीपुर (Bihar News)। शहर के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बुधवार को दिनदहाड़े बड़ा लूटकांड सामने आया है। करीब 11:30 बजे हथियारों से लैस आठ बदमाशों ने धावा बोलकर न सिर्फ ₹15 लाख नकद लूट लिया बल्कि करीब ₹5 करोड़ रुपये के गहने भी ले उड़े।
कैसे हुई लूट की वारदात?
-
लूट की शुरुआत दो-तीन बदमाशों के ग्राहक बनकर बैंक में घुसने से हुई। ये बदमाश खाता खुलवाने के नाम पर जानकारी लेने लगे। तभी बाकी 5-6 हथियारबंद बदमाश अंदर घुस आए और स्टाफ व ग्राहकों को गन पॉइंट पर ले लिया।बैंक के काउंटर से ₹15 लाख नकद और लॉकर से करीब ₹5 करोड़ के गहने लूट लिए गए। सभी स्टाफ के मोबाइल भी लूट लिए गए, ताकि कोई अलार्म न बजा सके।
वारदात के बाद क्या हुआ?
-
घटना के तुरंत बाद एसपी अशोक मिश्रा, एसपी संजय पांडे, सुमित नगर और मुफस्सिल थाने की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, हालांकि बदमाश चेहरे ढंके हुए थे।
बैंक अलार्म क्यों नहीं बजा?
-
स्थानीय लोगों और बैंक के नीचे स्थित दुकानदारों को घटना की भनक तक नहीं लगी। सायरन नहीं बजने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। साइबर कैफे संचालक कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस के पहुंचने के बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली।






