spot_img

नहाने गया था, पैर फिसला – लौटकर नहीं आया…5 मिनट में जिंदगी खत्म, मौत

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। बस पांच मिनट में ही बदल गई एक परिवार की दुनिया। तालाब में नहाने गया। पैर फिसली, डूबा। चली गईं 21 वर्षीय युवक की जान। हादसा, घनश्यामपुर के ढरोल टोल की की है जहां, कन्हैया कुमार की मौत से पूरा परिवार एकबारगी टूट गया।

- Advertisement -

बस काईर तालाब में रूक गईं जिंदगी

दरभंगा जिले में एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के ढरोल टोल स्थित बस काईर तालाब में हुआ। मृतक की पहचान गन्नू चौपाल के पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में की गई है।

- Advertisement -

नहाने के दौरान फिसला पैर, नहीं बच सका युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कन्हैया कुमार रोज की तरह सुबह तालाब में नहाने गया था। नहाते वक्त उसका पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी में चला गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और स्थानीय ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

पुलिस पहुंची मौके पर, शव भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

घटना की सूचना मिलते ही घनश्यामपुर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डीएमसीएच (DMCH) पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कन्हैया मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

पिता ने बताया, “5 मिनट पहले गया था, अब नहीं है…”

पिता गन्नू चौपाल ने बताया कि उनका बेटा शौच से लौटने के बाद रोज की तरह तालाब में नहाने गया था। तालाब के चारों ओर अन्य लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने बताया कि कन्हैया करीब 5 मिनट पहले तालाब में गया था लेकिन अभी तक बाहर नहीं आया। यह सुनते ही वे तुरंत तालाब में कूद पड़े और बेटे को खोजकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

गांव में मातम, परिवार ने मांगी सरकारी सहायता

कन्हैया की अचानक मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पिता गन्नू चौपाल गहरे सदमे में हैं। उन्होंने सरकार से मुआवजा और मदद की गुहार लगाई है ताकि बेटे के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ हद तक संभल सके

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर का लाल बना केरल का बॉस! IAS विश्वनाथ सिन्हा बने मुख्य सचिव, बिहार में जश्न, जानिए भागलपुर से केरल तक का सफर

Bihar IAS Vishwanath Sinha: भागलपुर के मूल निवासी वरिष्ठ आईएएस विश्वनाथ सिन्हा को केरल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 1 जुलाई को पदभार संभालेंगे, जिससे बिहार का मान बढ़ा है।#BiharNews,#IASVishwanathSinha,#KeralaChiefSecretary

पटना में ट्रैफिक का नया ‘कलर कोड’ नियम! अब ऑटो-ई-रिक्शा के लिए बने 3 जोन, जानें क्या बदलेगा?

Bihar Traffic Control: पटना में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! प्रशासन ने ऑटो-ई-रिक्शा के लिए नया 'कलर कोड' फॉर्मूला लागू करने का फैसला किया है। अब शहर 3 जोन में बंटेगा, जिससे यातायात व्#BiharTraffic,#PatnaNews,#TrafficControl

खुशखबरी! 2 जुलाई से शुरू होगा Muzaffarpur Airport का काम, बदल जाएगी उत्तर बिहार की किस्मत, जानिए टाइमलाइन

Muzaffarpur Airport: मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण का काम 2 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है। 403 करोड़ 13 लाख रुपये की इस परियोजना से उत्तर बिहार को नई हवाई कनेक्टिविटी मि#BiharNews,#MuzaffarpurAirport,#NorthBihar

89 CO और 6 भू-अर्जन अधिकारियों का अचानक तबादला! बिहार में फिर चला ट्रांसफर एक्सप्रेस, देखें लिस्ट

Bihar Administrative Reshuffle: बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 89 अंचल अधिकारियों और 6 जिला भू-अर्जन पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।#BiharNews,#AdministrativeReshuffle,#LandReforms