spot_img

मधुबाला की अगुवाई में 10 स्थलों पर इबादत कर दरभंगा लौटा 205 तीर्थयात्रियों का जत्था

spot_img
- Advertisement -

मधुबाला की अगुवाई में 10 स्थलों पर इबादत कर दरभंगा लौटा 205 तीर्थयात्रियों का जत्था

- Advertisement -

दरभंगा, देशज न्यूज। दो ज्योतिर्लिंग सहित दस तीर्थस्थलों पर इबादत,पूजा-अर्चना व श्रद्धानिवेदित करने के बाद सैकड़ों तीर्थयात्रियों का दल शुक्रवार को पार्षद मधुबाला सिन्हा के नेतृत्व में दरभंगा लौट आया। दरभंगा पर्यटन संस्थान के बैनर तले नौ दिसंबर को तीर्थयात्रियों का जत्था वार्ड 21 से धार्मिक तीर्थाटन पर निकला था।

- Advertisement -

मधुबाला की अगुवाई में 10 स्थलों पर इबादत कर दरभंगा लौटा 205 तीर्थयात्रियों का जत्था
आज दरभंगा रेलवे स्टेशन पर जैसे ही धर्म-कर्म कर जत्था लौटा स्वागत करने लोगों का हुजूम उमड़  पड़ा। परिजनों ने गले लगाकर, माला पहनाकर, फूल बरसाए। जोरदार स्वागत करते हुए नए साल की शुभकामना के बीच तीर्थयात्रियों का जत्था अपने-अपने घरों की ओर जुलूस की शक्ल में स्टेशन परिसर से बाहर निकला।

- Advertisement -

मधुबाला की अगुवाई में 10 स्थलों पर इबादत कर दरभंगा लौटा 205 तीर्थयात्रियों का जत्था
खास यह, वार्ड के दर्जनों मुस्लिम सदस्यों ने भी लौटे तीर्थ यात्रियों को फूल-माला देकर उन्हें मिथिला की पावन धरती दरभंगा अपने मातृभूमि लौट आने पर खुशी जताई। साथ ही तीर्थ यात्रा के अनुभव चाय की चुस्की लेते सुने। मौके पर पहुंचे लोगों ने तीर्थयात्रियों को ठंड से बचने के लिए सबसे पहले चाय पिलाई। साथ ही स्वागत करते हुए यात्रा पूर्ण होने की बधाई दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में LPG Gas Cylinder कल 26,000 से अधिक सिलेंडरों का होगा वितरण, अफवाहों पर न दें ध्यान

पांच प्रदेशों की यात्रा कर लौटा जत्था
मधुबाला की अगुवाई में 10 स्थलों पर इबादत कर दरभंगा लौटा 205 तीर्थयात्रियों का जत्था
तीर्थयात्री इस क्रम में शिरडी साईं, पुट्टापर्थी साईं, पद्मास्वामी विष्णु मंदिर,कन्याकुमारी, तिरूपति बालाजी ,जगरनाथपुरी, रामेश्वरम व मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर लौटे हैं। कुल पांच राज्यों के दस तीर्थस्थलों के दर्शन करने में ग्यारह ट्रेनों से 7200 किमी, बस से छह जगहों पर आठ सौ किमी की यात्रा कुल 205 लोगों ने पूर्ण की।

जयघोष के बीच हुआ स्वागत-सत्कार
मधुबाला की अगुवाई में 10 स्थलों पर इबादत कर दरभंगा लौटा 205 तीर्थयात्रियों का जत्था
इसके उपरांत 27 दिसंबर को 12 बजे दिन में तीर्थयात्री पुरी एक्सप्रेस से दरभंगा पहुंचें, जहां पूरा स्टेशन जयघोष से गूंज उठा। पार्षद मधुबाला सिन्हा के नेतृत्व में यह दल छठे वर्ष तीर्थाटन पर गया था। दरभंगा पर्यटन संस्थान के बैनर अंतर्गत 2014 से शुरुआत इस अभियान में हर वर्ष अलग-अलग ज़ियारत व तीर्थाटन के लिए लोग जाते हैं। इसमें बुजुर्गों व महिलाओं की संख्या अधिक होती है।

स्वास्थ्य व सफाई को बनाया तीर्थयात्रियों ने हथियार
मधुबाला की अगुवाई में 10 स्थलों पर इबादत कर दरभंगा लौटा 205 तीर्थयात्रियों का जत्था
इस बार की यात्रा में 104 महिला व 101 पुरुष तीर्थयात्री शामिल थे। सभी तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य, सफाई के प्रति जागरूक किया गया था, जिसका अधिकतर लोग पालन कर रहे थे। डस्टबीन के साथ चल रहे दल के सदस्य जगह छोड़ने से पूर्व सफाई कर ही आगे बढ़ते थे। कई स्टेशन पर रेल अधिकारियों ने भी इस कार्य की सराहना की।

हर सुविधा के साथ बढ़ता रहा जत्था
मधुबाला की अगुवाई में 10 स्थलों पर इबादत कर दरभंगा लौटा 205 तीर्थयात्रियों का जत्था
रेल आरक्षण से लेकर ट्रेन #TRAIN में तीर्थयात्रियों के बैठने, उतरने में भी रेलकर्मियों व पुलिसकर्मियों ने कई जगह मदद किया। दल में चिकत्सीय व्यवस्था भी साथ था। जगह-जगह भजन-कीर्तन भी किया जाता रहा। ट्रेन में भी कई जगह भजन-कीर्तन होता रहा। प्रसिद्ध आरतीकर्ता आशुतोष ने शिरडी साईं, तिरूपति व जगरनाथपुरी में अंगुली पर थाली से आरती कर लोगों का मन मोह लिया, जो दल के साथ चल रहे थे।इससे पूर्व 12 नवंबर से 24 नवंबर तक वार्ड के मुस्लिम सदस्यों का दल, अकबरपुर, देवा शरीफ,अमरोहा, आगरा, फतेहपुर सिकड़ी, हज़रत निज़ामुद्दीन, मेहरौली, अजमेर का ज़ियारत कर वापसी की है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Court News : नए प्रधान न्यायाधीश का पहला दिन, दहेज हत्या और जानलेवा हमले के आरोपियों की जमानत खारिज

विधायक गामी समेत एसएसपी ने दिया हरसंभव साथ
मधुबाला की अगुवाई में 10 स्थलों पर इबादत कर दरभंगा लौटा 205 तीर्थयात्रियों का जत्था
यात्रा के क्रम में कई लोगों ने अपने स्तर से यथासंभव चाय पानी, भोजन,आवासन समेत अन्य तरीके से मदद की। इनमें विधायक अमरनाथ गामी, जबलपुर में आयकर अधिकारी अविनाश कुमार, आंध्र प्रदेश सीआरपीएफ के आईजीएम आर नायक (तत्कालीन #SSP एसएसपी, DARBHANGA दरभंगा) विजयवाड़ा रेंज, सीआरपीएफ CRPF कमांडेंट प्रसन्न कुमार,अवर निरीक्षक लक्ष्मन स्वामी,पवन डमडम राजू, राघवजी ,इत्यादि प्रमुख थे। दरभंगा पर्यटन संस्थान ने इस यात्रा में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करनेवाले ,इन्हें विदा करनेवालों से लेकर स्वागत करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: संस्कृत विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक से पहले VC लक्ष्मीनिवास पांडेय ने लिया तैयारियों का जायजा, कर्मियों का बढ़ाया हौसला, खुद हो गए भावुक!

मधुबाला की अगुवाई में 10 स्थलों पर इबादत कर दरभंगा लौटा 205 तीर्थयात्रियों का जत्था

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samrat Chaudhary CM: भागलपुर में NDA की भव्य आभार यात्रा, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Samrat Chaudhary: भागलपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सम्मान में हुई भव्य आभार यात्रा...

Bihar News: बिहार में हर महीने लगेंगे Ayushman Arogya Camp, पाएं मुफ्त जांच, उपचार और दवाएं! तारीख कर लीजिए नोट

Ayushman Arogya Camp: बिहार में अब हर महीने स्वास्थ्य सुविधाओं का महाकुंभ लगने वाला...

Araria News: फारबिसगंज में Chain Snatching दिनदहाड़े बाइक सवारों ने 2 भरी सोने की चेन छीनी, सीसीटीवी में कैद वारदात

Chain Snatching: बिहार के फारबिसगंज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां...