

कमतौल, देशज न्यूज। दरभंगा-कमतौल-बसैठा एसएच 75 पथ के जाले मोड़ के समीप बसैठा के पास स्थानीय पुलिस ने एक सौ एक बोरा नेपाली काली मरीच बरामद करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो पिकअप को चालक के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें एक चालक पटना जबकि दूसरा मधुबनी का रहने वाला है। वहीं, बरामद काली मिर्च की कीमत करीब दस लाख आंकी गई है। शुक्रवार की अहले सुबह बसैठा की ओर से आ रहे दो पिकअप वैन को रोककर पुलिस ने जब तहकीकात शुरू की तो तलाशी के दौरान दोनों पिकअप पर फूल मार्का का क्रमशः 60 व 41 कुल 101 बोरा नेपाली गोल मिर्च मिली।
पुलिस ने उसे जब्त करते हुए दोनों वाहनों के चालक को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी की कार्रवाई मुजफ्फरपुर से आए रेवन्यू इंटेलिजेंस विभाग के सुपरिटेंडेंट अशोक कुमार झा के नेतृत्व में इंटेलिजेंस ऑफिसर संजय कुमार गुप्ता व कमतौल थाना अध्यक्ष सरवर आलम के साथ स्थानीय पुलिस कर रही थी।
जानकारी के अनुसार, बरामद नेपाली काली मिर्च के साथ गिरफ्तार दोनों चालक व दोनों पिकअप को रेवन्यू इंटेलिजेंस विभाग अपने साथ मुजफ्फरपुर ले गई है। पुलिस दोनों चालकों एक पटना के बख्तियारपुर गांव के स्व. जनार्दन सिंह के पुत्र गुंजन कुमार व दूसरा मधुबनी जिला के अरेर थाना क्षेत्र के चम्पा गांव के राजेंंद्र यादव के पुत्र राजगीर कुमार यादव से पूछताछ कर रही है। बरामद गोल मिर्च सामान की कीमत लगभग दस लाख है। वहीं दोनो जब्त पिकअप वैन की भी कीमत अलग से लगाई जाएगी, लेकिन तस्कर फरार बताया जाता है।
कमतौल में 10 लाख की 101 बोरा नेपाली मरीच जब्त, पटना-मधुबनी के 2 चालक गिरफ्तार








You must be logged in to post a comment.