spot_img

नीतीश ने कहा, आज झगड़े वाले सवाल का दिन नहीं, दही-चूड़ा का मजा लीजिए, बोलेंगे 19 के बाद

spot_img
- Advertisement -
  • नीतीश ने कहा, आज झगड़े वाले सवाल का दिन नहीं, दही-चूड़ा का मजा लीजिए, बोलेंगे 19 के बाद
    नीतीश ने कहा, आज झगड़े वाले सवाल का दिन नहीं, दही-चूड़ा का मजा लीजिए, बोलेंगे 19 के बाद

    मुख्य बातें 

  • सीएए-एनआरसी पर 19 जनवरी के बाद बोलेंगे: नीतीश
  • कहा–आज झगड़े वाला सवाल करने का दिन नहीं, दही-चूड़ा का मजा लीजिए
  • बोलेंगे 19 जनवरी के बाद
  • जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर मकर संक्रांति का भोज
  • शामिल हुए सीएम व डिप्टी सीएम समेत एनडीए के कई दिग्गज  

पटना, देशज न्यूज। पिछले कई दिनों से देश में चल रही राजनीति पर ख़ामोशी ओढने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, वे 19 जनवरी के बाद सभी राजनीतिक मुद्दों पर बात करेंगे। बुधवार को सत्तारूढ़ जदयू के प्रदेश प्रवक्ता व सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत एनडीए के घटक दलों के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री शामिल थे। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आज मकर संक्रांति है और सब दही-चूड़ा का मजा लीजिए।

- Advertisement -

भोज में पहुंचे नीतीश कुमार से जब पत्रकारों ने 19 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृखंला के अलावा सीएए, एनआरसी व एनपीआर को लेकर जब सवाल किये तो उन्होंने मानव श्रृखंला बनाए जाने को लेकर तो जवाब दिया, लेकिन सीएए, एनआरसी और एनपीआर की बात को टाल गए। सीएम ने मानव श्रृखंला को लेकर कहा कि आज पर्यावरण का जिस तरह से दोहन किया जा रहा है, वह आने वाले समय में हमारे जीवन के लिए खतरा बन जाएगा।

- Advertisement -

उन्होंने कहा, जल, जीवन और हरियाली को लेकर बनने वाली मानव श्रृंखला का फायदा आने वाला समय बतायेगा। वहीं, जब उनसे सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि हम हर मुद्दे पर 19 जनवरी के बाद जवाब देंगे। आज मकर संक्रांति का मौका है। आज का दिन आपस में प्रेम और सद्भावना का भाव होता है। आज उन विषयों पर चर्चा नहीं होनी चाहिए, जिन विषयों पर लोगों राय की अलग- अलग है और झगड़े का माहौल बनने की आशंका हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी आराम से दही-चूड़ा का मजा लीजिए। नीतीश ने कहा, आज झगड़े वाले सवाल का दिन नहीं, दही-चूड़ा का मजा लीजिए, बोलेंगे 19 के बादनीतीश ने कहा, आज झगड़े वाले सवाल का दिन नहीं, दही-चूड़ा का मजा लीजिए, बोलेंगे 19 के बाद

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में नए बस किराया का दिशा निर्देश जारी, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nitish Kumar Resignation: 20 साल के CM कार्यकाल का भावुक अंत, नीतीश का इमोशनल अंदाज देखकर हर कोई भावुक, जानिए

Nitish Kumar Resignation: बिहार की सियासत में आज एक बड़ा पन्ना पलट गया। जिस...

Major Nitish Kumar Singh: सेना के घाव भुलाकर UPSC में पाई 305वीं रैंक, बेगूसराय के लाल ने लिखी नई कहानी

Major Nitish Kumar Singh: बेगूसराय का एक सपूत, जिसने देश की सरहद पर गोलियां...

Bihar News CM: सम्राट चौधरी का बढ़ता कद, क्या बिहार में BJP के अगले मुख्यमंत्री होंगे?

Samrat Choudhary: बिहार की सियासी गलियों में इन दिनों एक नाम सबसे ज़्यादा गूंज...

Bihar Politics: नीतीश कुमार का इस्तीफा तय! कैबिनेट बैठक के बाद गहमागहमी तेज, जानें आगे क्या?

Bihar Politics: बिहार में आज का दिन राजनीतिक गलियारों में हलचल भरा रहा। मुख्यमंत्री...