back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 11, 2026
spot_img

छठ पर जन सैलाब — नोडल ऑफिसर्स बने ‘चाणक्य’, Muzaffarpur से जयनगर तक ‘भीड़ के गणित’ को कैसे सुलझाएगी Samastipur Railway Division? जानिए

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर | पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए स्टेशनों पर बहु-स्तरीय (Multi-Layered) भीड़ प्रबंधन योजना लागू की है।

- Advertisement -

मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, 24×7 वॉर रूम संचालन और सीसीटीवी निगरानी सहित कई सुरक्षा एवं सुविधा संबंधी कदम उठाए जा रहे हैं।

- Advertisement -

1. संगठनात्मक और निगरानी व्यवस्थाएं

  • नोडल अधिकारी तैनाती: प्रमुख स्टेशनों पर वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इंजीनियर, आरपीएफ कमांडेंट 24 घंटे निगरानी करेंगे।

    - Advertisement -
  • 24×7 वॉर रूम: मंडल नियंत्रण कार्यालय में तीन पालियों में संचालन होगा।

  • सीसीटीवी निगरानी: सभी प्रमुख स्टेशनों पर लाइव निगरानी।

2. यात्री सुविधाएं और स्टेशन संचालन

  • होल्डिंग एरिया: समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बापूधाम मोतिहारी, सहरसा, जयनगर, रक्सौल, सुपौल, सीतामढ़ी, मधुबनी।

  • सुविधाएं: पीने का पानी, चार्जिंग पॉइंट, डिस्प्ले, टिकटिंग, पंखे, अग्निशमन यंत्र।

  • अतिरिक्त काउंटर: टिकट और आरक्षण काउंटर, ATVMs, m-UTS।

  • साइन बोर्ड और उद्घोषणाएं: हिंदी और मैथिली में बार-बार जानकारी।

  • वरिष्ठ नागरिक/दिव्यांग: व्हीलचेयर की पर्याप्त व्यवस्था।

  • स्वच्छता और संरक्षा: लिफ्ट/एस्केलेटर और सफाई सुनिश्चित।

3. सुरक्षा और संरक्षा व्यवस्था

  • विशेष बल और स्क्वाड: आरपीएफ, टीटीई, वाणिज्यिक अधिकारियों की टीम, स्काउट्स एवं स्वयंसेवक।

  • मीडिया और संचार: मेगा माइक और वॉकी टॉकी जैकेट।

  • पार्सल प्रतिबंध: प्लेटफॉर्म और मध्य प्लेटफॉर्म पर लोडिंग/अनलोडिंग वर्जित।

  • अनधिकृत प्रवेश रोक: प्लेटफॉर्म पर केवल टिकटधारी यात्रियों की अनुमति।

  • फर्स्ट एड और आपातकालीन सेवाएं: डॉक्टर/पैरा मेडिकल स्टाफ, ‘मे आई हेल्प यू’ बूथ।

4. ट्रेन संचालन और समय-पालन

  • विशेष ट्रेनें: अतिरिक्त यात्री भार के लिए चलायी जाएंगी।

  • समय-पालन: प्लेटफॉर्म बदलने पर विशेष ध्यान।

  • जल आपूर्ति: कोचिंग यार्ड में ट्रेनों में पानी भरने की व्यवस्था।

समस्तीपुर मंडल रेल प्रशासन सभी यात्रियों से अपील करता है कि वे रेल प्रशासन का सहयोग करें और सुरक्षित यात्रा के लिए बनाए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इंडिगो में नेतृत्व का संकट: एविएशन इंडस्ट्री के दिग्गजों पर भारी दबाव!

Aviation Industry: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के शीर्ष नेतृत्व में एक बड़े...

धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग: रणवीर सिंह की फिल्म ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, 18 करोड़ का आंकड़ा पार!

Dhurandhar 2 Advance Booking News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में आग लगाने...

महावीर जयंती 2026: जानिए भगवान महावीर के पंचशील सिद्धांत और उनका महत्व

Mahavir Jayanti 2026: भारतीय संस्कृति और आध्यात्म में भगवान महावीर का स्थान अत्यंत पूजनीय...

Bihar Expressway: बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, GOOD NEWS राज्य सरकार लाने जा रही है ‘स्टेट हाईवे एक्ट’!

Bihar Expressway: सड़कें सिर्फ़ रास्ते नहीं होतीं, वे किसी भी राज्य के विकास की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें