spot_img

इंडो-नेपाल से आ रही शराब, बाइक समेत दो गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

इंडो-नेपाल से आ रही शराब, बाइक समेत दो गिरफ्तार आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार में पूर्णतःशराब बंदी होने के बाद भी सीमावर्ती इलाकों से शराब तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। जयनगर थाना क्षेत्र के अर्राहा गांव स्थित भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात 18वीं बटालियन एसएसबी अर्राहा बीओपी के जवानों ने गश्ती के दौरान भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ दो मोटरसाइकिल चालक को गिरफ्तार किया। अर्राहा बीओपी प्रभारी बाल मिकी मुनी प्रकाश ने बताया कि आज दोपहर एसएसबी अर्राहा बीओपी के जवानों को सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिल चालक भारी मात्रा में नेपाली शराब लेकर नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा है। एसएसबी जवान अजय कुमार के नेतृत्व में राकेश कुमारए दिलीप मांझी, राम नारायण सिंह, उपेंद्र कुमार, राजीव गुप्ता, अमन कुमार व संगराई हेमरन को शराब तस्कर को पकड़ने का जिम्मा सौंपा। सभी जवानों ने अर्राहा गांव के समीप बार्डर पीलर संख्या 265-09 के समीप घात लगा कर छुप गया। नेपाल के रास्ते दो मोटरसाइकिल चालक अपने मोटरसाइकिल पर शराब रखकर तेज रफ्तार में भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था कि एसएसबी जवानों ने शराब के साथ दोनों मोटरसाइकिल चालक को गिरफ्तार किया। बीओपी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से तीन सौ एमएल का 2980 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद किया गया। दोनों गिरफ्तार व्यक्ति राजनगर थाना क्षेत्र के केवालपट्टी सोहरवा गांव के अखिलेश कुमार यादव पिता ललित यादव व राकेश कुमार यादव पिता यमुना प्रसाद यादव हैं। जब्त शराब व गिरफ्तार व्यक्ति को जयनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।इंडो-नेपाल से आ रही शराब, बाइक समेत दो गिरफ्तार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute

Darbhanga Liquor News: बेनीपुर में 42 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: क्या खत्म होगा शराब का धंधा?

दरभंगा के बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 42 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्ता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LiquorBan