spot_img

पुलिस मुख्यालय को अल्टीमेटम… बांह पर काला बिल्ला

spot_img
- Advertisement -

पुलिस मुख्यालय को अल्टीमेटम… बांह पर काला बिल्ला

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार पुलिस अनुसचिविय कर्मचारी संघ बिहार के आह्वान पर पुलिस विभाग में कार्यरत लिपिक संवर्ग ने अपनी चौँदह सूत्री मांगों को लेकर दो दिनों से काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही शीर्ष नेतृत्व को अल्टीमेटम देते कहा है कि अगर उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आगे आंदोलन को और उग्र बनाया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को सांकेतिक विरोध व काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों का नेतृत्व कर रहे बिहार पुलिस अनुसविचिय कर्मचारी संघ जिला शाखा दरभंगा के जिला मंत्री मुकुंद कुमार ने कहा है कि अगर पुलिस मुख्यालय पटना की ओर से हमारी जरूरत व चौदह सूत्री मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया तो विरोध में बिहार के तमाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सभी समादेष्टा बीएमपी कार्यालय, रेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीटीए नाथनगर प्राचार्य कार्यालय के तमाम लिपिक संवर्ग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से यानी 26 नवंबर से दो दिवसीय विरोध संघ की ओर से जारी है। सभी कर्मी कालाबिल्ला लगाकर सरकारी कार्य कर रहे हैं।

- Advertisement -

पुलिस मुख्यालय को अल्टीमेटम… बांह पर काला बिल्लामौके पर दरभंगा जिला में कार्यरत प्रांतीय अध्यक्ष अभय कुमार लाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष जावेद अख्तर, जिला मंत्री मुकुंद कुमार, उपाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष रिंकू सिंह, अंकेक्षक राजेश कुमार ने कहा है कि पुलिस महानिरीक्षक से लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत तमाम पुलिस लिपिक संवर्ग की ओर से अपनी मांगों के समर्थन में काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट करते हुए सरकारी कार्य कर रहे हैं। संघ के पदाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं से शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की है साथ ही अल्टीमेटम देते कहा है कि अगर इस विरोध के बाद भी लिपिकों के चौदह सूत्री मांगों पर विचार नहीं किया गया तो महासंघ बिहार की ओर से आगे के आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बिहार पुलिस अनुसविचिय कर्मचारी संघ जिला शाखा दरभंगा के जिला मंत्री मुकुंद कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि हमारे साथियों की समस्या वाजिब है और संघ की मांग जायज है। अगर मुख्यालय हमारी जरूरत व मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं देती है तो आगे की रणनीति पर विचार करते हुए आंदोलन को उग्र बनाया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rashifal June 14 News: 14 जून राशिफल: इन राशियों को मिलेगी अप्रत्याशित सफलता और धन लाभ, चेक करें अपना भाग्य!

आज 14 जून को ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चंद्रमा के वृषभ राशि में गोचर से कुछ राशियों को करियर में तरक्की और धन लाभ होगा, जबकि कुछ को सेहत पर#RashifalToday,#JyotishNews,#June14Horoscope

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute