spot_img

आपदा से लड़ने की हुनर से रूबरू हुए भवन के शिल्पकार

spot_img
- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पटना के बैनर तले मंगलवार को राज मिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर में प्रशिक्षण के लिए बनाए गए कार्यशाला में प्रखंड क्षेत्र के सभी 26 अलग- अलग पंचायतों से चयनित तीस राज मिस्त्रियों ने प्रशिक्षण लिया। मौके पर मौजूद प्रशिक्षक ने मिस्त्रियों को बाढ़, भूकंप, चक्रवात समेत अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के टिप्स दिए। बताया कि किस विधि से भवन निर्माण किया जाए जिससे आपदाओं के समय लोग सुरक्षित रह सकें। सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ स्थानीय विधायक जीवेश कुमार ने किया। मौके पर बीडीओ राजेश कुमार, सीओ कमल कुमार की मौजूदगी में प्रशिक्षण देने पहुंचे बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार से भेजे गए प्रभारी सुनील कुमार की देखरेख में प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मास्टर ट्रेनर बैधनाथ पासवान व सतीश राय ने भी राज मिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया।आपदा से लड़ने की हुनर से रूबरू हुए भवन के शिल्पकार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rashifal June 14 News: 14 जून राशिफल: इन राशियों को मिलेगी अप्रत्याशित सफलता और धन लाभ, चेक करें अपना भाग्य!

आज 14 जून को ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चंद्रमा के वृषभ राशि में गोचर से कुछ राशियों को करियर में तरक्की और धन लाभ होगा, जबकि कुछ को सेहत पर#RashifalToday,#JyotishNews,#June14Horoscope

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute