spot_img

संस्कृत विवि में आचार्य परीक्षा फॉर्म भरना अब दो तक संभव

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रोवीसी प्रो. चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित परीक्षा परिषद में मूलतः चार प्रस्ताव लाए गए थे। इन सभी पर फैसला किया गया। महत्वपूर्ण यह रहा कि अध्यक्ष की अनुमति से आचार्य प्रथम सेमेस्टर सत्र 2018-20 व तृतीय सेमेस्टर सत्र 2017-19 के परीक्षावेदन करने यानी फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित कर दी गई है। अब छात्र पहली दिसंबर तक निर्दण्ड फॉर्म भर सकते हैं। पहले यह सुविधा 28 नवंबर तक ही दी गई थी। इसी तरह नई व्यवस्था के अनुसार दो व तीन दिसंबर तक विशेष दंड के साथ भी फॉर्म भरा जा सकता है। अध्यक्ष प्रो. सिंह ने कहा कि छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है।यह जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने देशज टाइम्स को बताया कि परीक्षा परिषद ने आयुर्वेद के छात्रों की मुश्किलों को काफी हद तक हल कर दिया है। आयुर्वेद की चारों व्यावसायिक परीक्षा का परिणाम अब जल्द ही प्रकाशित करा दिया जाएगा।

- Advertisement -

संस्कृत विवि में आचार्य परीक्षा फॉर्म भरना अब दो तक संभव

- Advertisement -

परिषद ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है। इन परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन प्रधान परीक्षकों की ओर से किया गया और उसी आलोक में रिजल्ट निकलने का निर्णय लिया गया। वहीं, आयुर्वेद पीजी सत्र 2013-14, 2014-15 व 2015-16 की विलंबित परीक्षा लेने पर भी परिषद में विचार किया गया। इसके लिए आगे की कार्यवाही के लिए आयुर्वेद संकायाध्यक्ष सह प्रधानाचार्य डॉ. प्रजापति त्रिपाठी को पूरी विवरणी तैयार करने को कहा गया। इसी तरह 2008 के उपशास्त्री छात्रों का 2011 के गणन पणजी में दोबारा नाम आ जाने की जांच के लिए बनी कमेटी के प्रतिवेदन के आधार पर परीक्षा परिणाम निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही आम सहमति रही कि उक्त दोनों बर्षों की टीआर पंजी परिषद की अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाए। आज की बैठक में प्रोवीसी, प्रो. शिवाकांत झा, प्रो. श्रीपति त्रिपाठी, प्रो. शक्तिनाथ झा,डॉ. प्रजापति त्रिपाठी, डॉ. ब्रजेश पाठक, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार मिश्र मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यालय की ओर से गोपाल उपाध्याय व धीरेंद्र मणि ने सहयोग किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rashifal June 14 News: 14 जून राशिफल: इन राशियों को मिलेगी अप्रत्याशित सफलता और धन लाभ, चेक करें अपना भाग्य!

आज 14 जून को ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चंद्रमा के वृषभ राशि में गोचर से कुछ राशियों को करियर में तरक्की और धन लाभ होगा, जबकि कुछ को सेहत पर#RashifalToday,#JyotishNews,#June14Horoscope

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute