spot_img

दरभंगा में फाइनेंस कंपनी लूटकांड का पर्दाफाश, चार अपराधी गिरफ्तार, लॉकर बरामद

spot_img
- Advertisement -
एसएसपी बाबूराम ने कहा, किसी भी सूरत में फरार लुटेरे बख्शे नहीं जाएंगे, जल्द होगी सरगना समेत अन्य की गिरफ्तारी
एसएसपी बाबूराम ने कहा, किसी भी सूरत में फरार लुटेरे बख्शे नहीं जाएंगे, जल्द होगी सरगना समेत अन्य की गिरफ्तारी

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा पुलिस ने कामयाबी का एक और पताका लहराया है। भारत फाइनेंसियल इनक्लुजन लिमिटेड से लूट मामले का पर्दाफाश करते हुए स्थानीय पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया है। इसका श्रेय एसएसपी बाबूराम को जाता है जिनकी अगुवाई व निर्देशन में पुलिस ने यह कामयाबी हासिल करते हुए पूरे मामले का उद्भेदन कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस लूट के मुख्य सरगना की तलाश में जुटी है जो फिलहाल फरार चल रहा है।

- Advertisement -

एसएसपी बाबूराम ने बताया, भारत फाइनेंसियल इनक्लुजन लिमिटेड में बारह फरवरी को अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसका खुलासा हो गया है। अपराधी कार्यालय खुलते ही ग्राहक बनकर कार्यालय में घुसे थे। स्टाफ को बंधक बनाकर रुपया सहित लॉकर  लेकर फरार हो गए थे। इसकी जानकारी हमें मिली थी।

- Advertisement -

एसएसपी बाबूराम ने बताया, अपराधी वजनदार लॉकर को उठाकर बाइक से दरभंगा-कमतौल के रास्ते शीशो गांव पहुंचे। वहां पहले से इंतजार कर रहे अन्य अपराधियों के साथ ऑटो पर उसे ले जाकर र बसंत गांव चले गए। बसंत गांव में साड़ी की दुकान चलाने वाले स्व. बेचन राम के पुत्र अर्जुन राम के घर में लॉकर को ले जाकर इन अपराधियों ने उसे तोड़ा। उसमें से रुपयों को निकाल लिया। बाद में गांव के ही एक तालाब में लॉकर लाकर फेंक दिया। लूट की राशि को सभी आपस में बांट लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रहस्यमयी मौत: छात्र की लाश 'लड़की के दुपट्टे' से लटकी मिली, क्या है सच्चाई? हत्या या...

एसएसपी बाबूराम ने बताया, लूट के समय कंपनी के स्टाफ का मोबाइल भी साथ ले गए थे। टेक्निकल सेल ने मोबाइल लोकेशन का पता लगाया। फिर  शीशों गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसके आधार पर ऑटो चालक शीशो डीह गांव के  स्व.राजेंद्र चौपाल के पुत्र रामभरोस चौपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपराध कबूल लिया। अन्य अपराधियों में जाले थाना क्षेत्र के बसंत गांव के देवेंद्र साहनी के अठारह वर्षीय पुत्र सुधीर सहनी को हिरासत में लेकर लूटे गए लॉकर व रुपए के बारे में पूछताछ की गई। सुधीर ने लूट के लॉकर को तालाब में फेंकनें की बात स्वीकार करते हुए उसका लोकेशन बताया। सुधीर की निशानदेही पर स्व. सरयू सहनी के पचपन वर्षीय पुत्र कपल सहनी को भी गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी बाबूराम ने बताया, लूट के फरार मुख्य अपराधी कपल सहनी के पुत्र सिक्रम सहनी पर जाले थाना में कई मामला दर्ज है। लूट कांड में सिक्रम सहनी सहित चार अन्य साथी अभी फरार हैं। इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मौके पर सिटी एसपी योगेंद्र कुमार, विवि थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, टेक्निकल सेल के रामबाबू राय, धनंजय कुमार समेत दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद थे।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खान सर को लगा बड़ा झटका! पुलिस ने खारिज किया आत्मरक्षा का दावा, केस डायरी ने खोले राज! अब 20 जून को...

Khan Sir: पटना पुलिस की नई केस डायरी में खान सर के आत्मरक्षा के दावे पर सवाल उठे हैं। 2 जून की रात खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले के 20 मिनट बाद फायरिंग हुई थी, जिसे पुलिस#KhanSir,#PatnaPolice,#BiharCrime

पटना वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! CM सम्राट चौधरी ने दीं 4 धांसू सौगातें, पढ़िए – कैसे जीवन होगा आसान!

Patna News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना स्मार्ट सिटी के तहत चार बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसमें मीठापुर में कॉमन सर्विस सेंटर, जेपी गंगा पथ पर रिव#PatnaNews,#BiharDevelopment,#SmartCity

सिर्फ 7 सेकेंड में मिलेगा आपका ट्रेन टिकट! यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पढ़िए – ट्रायल शुरु है!

Patna Train Ticket: रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देने के लिए पटना जंक्शन और दानापुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर टिकट बुकिंग सिस्टम को आधुनिक बनाया है। अब सिर्फ 7 सेकेंड में टिकट मिल#PatnaTrainTicket,#DanapurRailway,#BiharNews

IAS कॉलोनी तक पहुंची टेंडर घोटाले की आंच! पटना में विजिलेंस की पांच बड़ी छापेमारी, महकमा से निजी कंपनियों तक ‘ ये दाग़ अच्छे...

Patna Vigilance Raid: पटना में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने टेंडर घोटाले से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। IAS कॉलोनी समेत तीन ठिकानों पर छापेमारी हुई, जहां दस्तावेज और डिजिटल साक्#PatnaVigilanceRaid,#BiharTenderScam,#SVUAction