- Advertisement -
आकिल हुसैन मधुबनी, देशज टाइम्स। प्रमोशन में आरक्षण को बचाने व सीएए, एनआरसी, एनपीआर को हटाने की मांग को लेकर भीम आर्मी की ओर से रविवार को आहूत भारत बंद को सफल बनाने के लिए मधुबनी जिला मुख्यालय में हजारों लोगों ने भाग लिया। भीम आर्मी की आयोजित भारत बंद को मधुबनी जिला में छात्र संघर्ष समिति, छात्र राजद, युवा राजद,परिसंघ ने पूर्ण रूप से समर्थन किया।
मधुबनी में बंद का नेतृत्व भीम आर्मी प्रदेश महासचिव संजय पासवान, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष पंकज पासवान,छात्र संघर्ष समिति अध्यक्ष संतोष यादव, छात्र राजद जिला अध्यक्ष विपिन यादव व परिसंघ जिला अध्यक्ष बलराम पासवान ने संयुक्त रूप से किया। मधुबनी बंद को सफल बनाने के लिए अंबेडकर छात्रावास पर सुबह ही हजारों लोग जमा होकर प्रदर्शन करते हुए मीना बाजार,चाभच्चा चौक, शंकर चौक,तिलक चौक होते हुए स्टेशन चौराहा पर पहुंचे। स्टेशन चौराहा को जाम कर दिया।
करीब तीन घंटे तक स्टेशन चौराहा को जाम किया गया। इसके बाद वहां सभा किया गया। सभा की अध्यक्षता भीम आर्मी जिला अध्यक्ष पंकज पासवान ने किया। सभा को संबोधित करते हुए छात्र संघर्ष समिति अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा, देश में मोदी सरकार भारतीय संविधान को छेड़छाड़ कर एससी, एसटी, ओबीसी, माइनॉरिटी के अधिकार में लगातार कटौती कर रही है। मोदी सरकार एक खास वर्ग एवं चुनिंदा अमीर लोगों के लिए काम कर रही है। पदोन्नति में एससी एसटी ओबीसी को आरक्षण मोदी सरकार के मौन समर्थन से सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा समाप्त कर दिया गया है। सभी सरकारी विभाग को बारी बारी से अपने उद्योगपति दोस्त के हाथों बेचा जा रहा है। देश में रोजगार लगभग समाप्त हो गया है।
कहा,करोड़ों युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। देश का जीडीपी सबसे निम्न स्तर पर पहुंच चुका है । सभी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए देश में सीएए, एनआरसी, एनपीआर जैसे काला कानून देश की जनता पर जबरदस्ती थोप दिए हैं। नरेंद्र मोदी की सरकार देश में अमन चैन भाई चारा को समाप्त करना चाह रही है। इसीलिए जब तक इन तमाम काला कानून को नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा वापस नहीं लिया जाता है,तब तक लगातार आंदोलन होता रहेगा।
भारत बंद में मुख्य रूप से छात्र राजद पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव, युवा राजद उपाध्यक्ष बैजू यादव, विजय शंकर पासवान,आर के कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल पासवान,जेएन कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष राजा यादव,गंगाधर पासवान,विनय विक्रांत, देवनारायण राम, मुखिया बुद्ध प्रकाश,प्रदीप पासवान, सुनील पासवान,विजय यादव,चंदन यादव,पप्पू यादव, मणि शंकर यादव,मुलायम सिंह सोनू सिंह,दीपक पासवान,आलोक देवराज, मोहम्मद नसरुद्दीन, मोहम्मद इकबाल बादशाह खान, पदमा कांत यादव, मुकेश यादव,किसन बाड़ी सहित हजारों लोगों ने भाग लिया।
🔥 आज की बड़ी खबर, आपने पढ़ा क्या?

‘ मैं चिल्लाती रही…’ 6 दिन तक दर्द से कराहती रही बेगूसराय रेप पीड़िता, प्राइवेट पार्ट में डाले कारतूस, लकड़ी और…

Bihar IAS IPS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; Darbhanga को मिली साक्षी, पटना समेत 10 जिलों को मिले नए DM, पढ़िए रिपोर्ट

अब रेलवे स्टेशन पर नहीं होगी अफरा-तफरी? दरभंगा समेत बिहार के 7 बड़े स्टेशनों पर ‘ आसमान ‘ से होगी निगरानी, रेलवे का बड़ा प्लान

बड़ी ख़बर – बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 21 IAS अधिकारियों का तबादला, पटना समेत कई जिलों के DM बदले
- Advertisement -







