spot_img

MP गोपालजी,किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष मुरारी मोहन झा ने कहा, PM की बात हमारा मार्गदर्शन

spot_img
- Advertisement -
MP गोपालजी,किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष मुरारी मोहन झा ने कहा, PM की बात हमारा मार्गदर्शन
MP गोपालजी,किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष मुरारी मोहन झा ने कहा, PM की बात हमारा मार्गदर्शन

कौशल किशोर मिश्रा,दरभंगा देशज टाइम्स। बहादुरपुर प्रखंड स्थित डरहार गांव के मुसहरी टोला पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मुरारी मोहन झा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उनके संवाद को आयोजन का रूप दिया। मौके पर, संसद गोपाल जी ठाकुर, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मणिकांत झा, केवटी के पूर्व विधायक मिश्री लाल यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित होकर पीएम के मन की बात को सुना।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को विज्ञान से जोड़ने के लिए चलाये जा रहे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के युवा विज्ञानी कार्यक्रम (युविका) की सराहना करते हुए कहा,यह कार्यक्रम हमारे “जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान” विजन के अनुरूप है। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में कहा, धनबाद (झारखंड) के पारस ने नमो एप के माध्यम से आग्रह किया, मैं इसरो के युविका कार्यक्रम के संबंध में युवाओं को जानकारी दूं। उन्होंने कहा कि 2019 में यह कार्यक्रम स्कूली विद्यार्थियों के लिए लॉन्च किया गया था। ‘युविका’ का मतलब है, “युवा विज्ञानी कार्यक्रम”। उन्होंने कहा,स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद छुट्टियों में इसरो के देशभर में स्थित अलग-अलग केंद्रों पर जाकर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोग के बारे में सीखते हैं। प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए युवाओं को पूर्व में इस प्रशिक्षण में शामिल हो चुके विद्यार्थियों के अनुभवों को पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी इसरो से जुड़ी ‘युविका’ की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण भी करा सकते हैं।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बाद सांसद गोपाल जी ठाकुर ने मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, महादलित लोगों के लिए केंद्र की ओर से  जो योजनाएं चल रही हैं, उसके बारे में पीएम मोदी ने हमें काफी विस्तार से बताया। सांसद ठाकुर ने कहा, आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, किसान पेंशन योजना, सभी के घरों में बिजली, दरभंगा के लिए एम्स, एयरपोर्ट व लहेरियासराय स्टेशन पर सभी बड़े  ट्रेनों का ठहराव हो, इसके लिए हम प्रयासरत हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  जयपुर-दरभंगा के लिए बड़ी खबर! 21 जून से शुरू होगी नई अमृत भारत ट्रेन, यात्रा होगी बेहद आसान

सांसद श्री ठाकुर ने कहा,प्रधानमंत्री का जो नारा है सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास। इसी पर हम लोग काम कर रहे हैं उन्होंने दलित लोगों को भी आग्रह किया आप सभी लोग भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनकर पार्टी को मजबूत करें। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर मिश्रा, सुमित कुमार, सोनू कुमार, सुमन पासवान, अजय पासवान समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।MP गोपालजी,किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष मुरारी मोहन झा ने कहा, PM की बात हमारा मार्गदर्शनMP गोपालजी,किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष मुरारी मोहन झा ने कहा, PM की बात हमारा मार्गदर्शन

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खान सर को लगा बड़ा झटका! पुलिस ने खारिज किया आत्मरक्षा का दावा, केस डायरी ने खोले राज! अब 20 जून को...

Khan Sir: पटना पुलिस की नई केस डायरी में खान सर के आत्मरक्षा के दावे पर सवाल उठे हैं। 2 जून की रात खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले के 20 मिनट बाद फायरिंग हुई थी, जिसे पुलिस#KhanSir,#PatnaPolice,#BiharCrime

पटना वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! CM सम्राट चौधरी ने दीं 4 धांसू सौगातें, पढ़िए – कैसे जीवन होगा आसान!

Patna News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना स्मार्ट सिटी के तहत चार बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसमें मीठापुर में कॉमन सर्विस सेंटर, जेपी गंगा पथ पर रिव#PatnaNews,#BiharDevelopment,#SmartCity

सिर्फ 7 सेकेंड में मिलेगा आपका ट्रेन टिकट! यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पढ़िए – ट्रायल शुरु है!

Patna Train Ticket: रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देने के लिए पटना जंक्शन और दानापुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर टिकट बुकिंग सिस्टम को आधुनिक बनाया है। अब सिर्फ 7 सेकेंड में टिकट मिल#PatnaTrainTicket,#DanapurRailway,#BiharNews

IAS कॉलोनी तक पहुंची टेंडर घोटाले की आंच! पटना में विजिलेंस की पांच बड़ी छापेमारी, महकमा से निजी कंपनियों तक ‘ ये दाग़ अच्छे...

Patna Vigilance Raid: पटना में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने टेंडर घोटाले से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। IAS कॉलोनी समेत तीन ठिकानों पर छापेमारी हुई, जहां दस्तावेज और डिजिटल साक्#PatnaVigilanceRaid,#BiharTenderScam,#SVUAction