- मुख्य बातें
- हाइवे पर कार छिनतई कर छात्रा सहित चार की सरेआम पिटाई
- मैट्रिक परीक्षा देकर लौटी छात्रा को अश्लील वीडियो वायरल की धमकी
- कार बरामद कर चार के खिलाफ एफआईआर
सिंहवाड़ा,देशज टाइम्स ब्यूरो। सिमरी थाना क्षेत्र के हाइवे पथ पर यादव होटल के समीप शनिवार की शाम मैट्रिक परीक्षा देकर लौट रही छात्रा समेत चार लोगों को सरेआम मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटनास्थल से कार व मोबाइल छिनतई कर फरार हो गया। वहीं छात्रा की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मामले में थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस्तवाड़ा खान मोहल्ला से डिजायर कार BR08L2381 बरामद कर लिया है।
घायल छात्रा हेना प्रवीण, मुस्कान प्रवीण, मिराज खान, मो. शाहिल का इलाज पुलिस ने पीएचसी सिंहवाड़ा में कराया है। मामले को लेकर छात्रा के पति मुंगेर के मो. शाहिल ने बस्तवाड़ा के मो. नजरे आलम, लड्डू खान उर्फ सलमान खान, नदीम खान व अब्दुला खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कहा है,पत्नी को मैट्रीक की परीक्षा दिलाकर अपने ससुराल बस्तवाडा जा रहे थे।फोरलेन सड़क पर पहले से खड़े चारों नामजद ने डिजायर कार को रोक कर जबरन मारपीट कर घायल कर दिया। कार व मोबाइल लेकर बस्तवाड़ा की ओर नजरे आलम भाग गया। पत्नी का पर्स छीन लिया। इसमें पचीस सौ रुपए थे वह भी ले गया। गाली ग्लौज कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। यह सभी बराबर फब्तियां कसता रहता है। थाना अध्यक्ष ने देशज टाइम्स को बताया, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।











