spot_img

सिंहवाड़ा में पांच सौ मरीजों ने जाना स्वस्थ रहने का सलीका, नि:शुल्क शिविर में मुफ्त जांच,मिली दवा

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा में पांच सौ मरीजों ने जाना स्वस्थ रहने का सलीका, नि:शुल्क शिविर में मुफ्त जांच,मिली दवा
सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सिंहवाड़ा उत्तरी के डीलर मार्केट में रविवार को निःशुल्क चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। हील बाई अस फाउंडेशन पटना के बैनर तले  आयोजित शिविर में पांच सौ से अधिक मरीजों का निशुल्क चेक अप किया गया। साथ ही मरीजों के बीच दवाई वितरण भी किया गया।

- Advertisement -

किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मो. हसनैन कैसर के नेतृत्व में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सनोबर हसनैन व डॉ. नादरा समरीन, जेनरल सर्जन डॉ. वीरेंद्र कुमार, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव भगत, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलशाद अनवर, नेत्र रोग विशेषज्ञ मो.इमामुल होदा, फिजिशियन डॉ. मो. मुस्तफीज, डॉ. इरफान समेत अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का चेक अप किया।

- Advertisement -

इस दौरान मरीजों की सभी जांचें निशुल्क की गईं। दवाओं का वितरण भी किया गया। इसके अलावा मरीजों को कोरोना वायरस के लक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, बचाव के उपाय भी बताए गए। शिविर का उद्घाटन उप प्रमुख साजिद मुजफ्फर बबलू, लोजपा जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश झा, मो. परवेज, कैसर जावेद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर नेयाज नद्दाफ, सिंहवाड़ा उत्तरी पंचायत के बड़े व्यवसायी चंद्रदेव ठाकुर,इजहार अहमद मुन्ना, विनय शंकर चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खान सर को लगा बड़ा झटका! पुलिस ने खारिज किया आत्मरक्षा का दावा, केस डायरी ने खोले राज! अब 20 जून को...

Khan Sir: पटना पुलिस की नई केस डायरी में खान सर के आत्मरक्षा के दावे पर सवाल उठे हैं। 2 जून की रात खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले के 20 मिनट बाद फायरिंग हुई थी, जिसे पुलिस#KhanSir,#PatnaPolice,#BiharCrime

पटना वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! CM सम्राट चौधरी ने दीं 4 धांसू सौगातें, पढ़िए – कैसे जीवन होगा आसान!

Patna News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना स्मार्ट सिटी के तहत चार बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसमें मीठापुर में कॉमन सर्विस सेंटर, जेपी गंगा पथ पर रिव#PatnaNews,#BiharDevelopment,#SmartCity

सिर्फ 7 सेकेंड में मिलेगा आपका ट्रेन टिकट! यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पढ़िए – ट्रायल शुरु है!

Patna Train Ticket: रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देने के लिए पटना जंक्शन और दानापुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर टिकट बुकिंग सिस्टम को आधुनिक बनाया है। अब सिर्फ 7 सेकेंड में टिकट मिल#PatnaTrainTicket,#DanapurRailway,#BiharNews

IAS कॉलोनी तक पहुंची टेंडर घोटाले की आंच! पटना में विजिलेंस की पांच बड़ी छापेमारी, महकमा से निजी कंपनियों तक ‘ ये दाग़ अच्छे...

Patna Vigilance Raid: पटना में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने टेंडर घोटाले से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। IAS कॉलोनी समेत तीन ठिकानों पर छापेमारी हुई, जहां दस्तावेज और डिजिटल साक्#PatnaVigilanceRaid,#BiharTenderScam,#SVUAction