spot_img

आलू के व्यापारियों को पांच अपराधियों ने लूटा, एक धराया

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना के सुपौल बस स्टैंड से अपनी आलू गद्दी बंद कर साइकिल से घर जा रहे घनश्यामपुर थाना के बंगराहठा के मो.रफी अहमद को घनश्यामपुर थाना के बिरौल-बंगराहठा मुख्य मार्ग पर पांच की संख्या में पहले से घात लगा कर बैठे अपराधियों ने रोक कर मारपीट करते हुए उसके साथ लूटपाट की। इसी क्रम में उस सड़क मार्ग से आ रहे बाइक की रोशनी देख अपराधी भागने लगे। गद्दी मालिक के हल्ला करने पर बाइक सवार ने रोका व इनके सहयोग से एक अपराधी पकड़ा गया। शेष चार अपराधी भागने में सफल रहा। इसकी पहचान बिरौल थाना के अफजला निवासी दिनेश सहनी का पुत्र अरुण सहनी के रुप में किया गया है। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची बिरौल पुलिस को लोगों ने एक अपराधी को सुपुर्द कर दिया। पुलिस इंस्पेक्टर इंचार्ज कुमार ब्रजेश ने बताया कि आलू गद्दी मालिक मो.रफीक ने बताया कि उसके पास 34 हजार दो सौ नगद राशि था। इसमें से पकड़े गए अपराधी के पास से 29 हजार 200 बरामद किया गया है। शेष पांच हजार रुपए अपराधियों ने गद्दी मालिक का लूट लिया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अपराधी ने अपने अन्य चार साथियों का नाम इस घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। सभी अपराधी बिरौल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। एसडीपीओ दिलीप कुमार झा ने बिरौल व घनश्यामपुर थाना पुलिस को संयुक्त रूप से अपराधियों के धरपकड़ के लिए छापेमारी करने का निर्देश दिया है।आलू के व्यापारियों को पांच अपराधियों ने लूटा, एक धराया

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Advocate General News: बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव! पीके शाही ने महाधिवक्ता पद छोड़ा, जानिए क्यों?

बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री रह चुके शाही का इस्तीफा भाजपा मुख्यमंत्री बनने के दो माह बाद#BiharAdvocateGeneral,#PKSahi,#BiharPolitics

Bihar Education News: बिहार बोर्ड का छात्रों को बड़ा झटका! APAAR ID अनिवार्य, नहीं तो नहीं दे पाएंगे नौवीं से बारहवीं के छात्र परीक्षा!

बिहार बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए APAAR ID अनिवार्य की है। 30 जून तक आईडी न होने पर छात्रों को बोर्ड परीक्षा पंजीकरण में भारी परेशानी होगी। यह श#PatnaEducation,#BSEBNews,#APAARID

Bihar GI Tag News: बिहार को मिली बड़ी खुशखबरी! 3 अनूठी कलाओं को GI टैग, कारीगरों की होगी चांदी

बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं – नालंदा की बावन बूटी साड़ी, गया की पथरकट्टी शिल्पकला और भोजपुर की पिड़िया पेंटिंग – को GI टैग मिला है। यह उपलब्धि इन कलाओं को राष्ट#BiharGITag,#BiharArt,#IndianHandicrafts

Bihar Mystery Death News: बिहार से नेपाल तक हड़कंप!’खान कोचिंग’ विवाद से जुड़ रहे तार, ज्ञान बिंदु कोचिंग रोशन आनंद के भाई प्रिंस की...

पटना के मशहूर शिक्षक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन मौत का रहस्य गहराया#PatnaNews,#NepalDeath,#MysteryDeath