spot_img

हर रास्ते मुड़ गए श्यामा धाम की ओर

spot_img
- Advertisement -

हर रास्ते मुड़ गए श्यामा धाम की ओर  हर रास्ते मुड़ गए श्यामा धाम की ओर

- Advertisement -

चंदन पांडेय, दरभंगा देशज टाइम्स ब्यूरो। श्यामा नामधुन से पूरा शहर भक्तिमय हो चुका है। दिन रात का फर्क बिना समझे दिन से रात तक शहर की सड़कें श्यामा मंदिर की ओर मुड़ने लगी है। शनिवार को साप्ताहिक अवकाश की अंगड़ाई लेकर शाम आई थी सो, श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। अब भक्तों की रैला लाख के पार पहुंचने लगा है। दिन में  श्यामा नामधुन में महिलाओं की भीड़ देखते ही बन रही है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा प्रबंध भी चौकस होते जा रहे हैं लेकिन उचक्कों की सक्रियता भी बढ़ गई है।  संस्कृत विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक भी दिन-रात भक्तों की सेवा में लगे हैं। शाम के बाद श्रद्धालुओं का उमंग बढ़ता ही रहता है।

- Advertisement -

आधुनिक धुनों पर जय श्यामा माय, श्यामा माय, श्यामा माय, जय श्यामा माय का जाप सुन कई भक्त खुद को थिरकने से रोक नहीं पाते। इधर, स्वास्थ्य केंद्र चौबीस घंटे कार्यरत है। आयोजन समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य केंद्र चौबीस घंटे एक्टिव है। रात्रि विश्राम व भोजन की भी नि:शुल्क व्यवस्था है। मंदिर के बाहर मेला है। रंग-बिरंगी दुकानें सजी हैं। सुबह से ही इन दुकानों पर भीड़ जुटने लगती है।

- Advertisement -

हर रास्ते मुड़ गए श्यामा धाम की ओर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में आ रही हैं नई 7-Seater SUV: आपकी अगली पसंदीदा कार कौन सी?

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम 7-सीटर SUV सेगमेंट में एक रोमांचक बदलाव आने वाला...

3 अप्रैल 2026 का राशिफल: मीन राशि में त्रिग्रही योग से मिलेगा डबल लाभ, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Aaj Ka Rashifal: आज 03 अप्रैल दिन शुक्रवार है। पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष...

Airtel Black: Customer’s Hilarious Domain Prank Forces Airtel Apology

Airtel Black: एक परेशान ग्राहक ने एयरटेल ब्लैक डोमेन खरीदकर कंपनी को मजाकिया अंदाज...

नई ट्रायम्फ स्पीड 400: Royal Enfield Classic 350 को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार, जानें कब होगी लॉन्च

Royal Enfield Classic 350: भारतीय बाज़ार में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का दबदबा सालों...