spot_img

आइसा ने कहा, जनता का नहीं रहा लहेरियासराय थाना प्रभारी पर इकबाल

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा में बढ़ते अपराध के खिलाफ, लहेरियासराय थाना प्रभारी की ओर से प्रोफेसर के साथ किए दुर्व्यवहार के खिलाफ रविवार को आइसा की ओर से प्रतिवाद मार्च पोलो मैदान से लहेरियासराय टावर व टावर से फिर पोलो मैदान पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। मार्च का नेतृत्व आइसा जिला सचिव विशाल माझी, मयंक कुमार, मो. शाहबुद्दीन कर रहे थे। वहीं, जिला अध्यक्ष प्रिंस राज की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आइसा राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि दरभंगा में अपराध की घटना में काफी वृद्धि हुई है। अपराध को रोकने में प्रशासन विफल है। जनता व पब्लिक मिलन में थाना प्रभारी बाधक बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि लहेरियासराय थाना प्रभारी ने एक इतिहास विभाग के प्रोफेसर को अपमानित करने का काम किया। जो साफ-साफ पुलिस-पब्लिक मिलन को तोड़ने का काम किया है। वहीं, आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि नीतीश-मोदी के राज में अपराधी के साथ-साथ प्रशासन का मन भी सातवें आसमान पर है। उन्होंने कहा कि लहेरियासराय थाना प्रभारी ने पुलिस-पब्लिक मिलन को जोड़ने के बदले तोड़ने का काम कर रहे हैं जो काफी निंदनीय है। वहीं, आइसा जिला सचिव विशाल माझी ने कहा कि अगर लहेरियासराय थाना प्रभारी की बर्खास्तगी नहीं होती है तो आइसा आगे और आंदोलन तेज करेगी। प्रतिवाद मार्च में जगदंबा प्रसाद, मो. छोटे, आमोद कुमार अमन, मो. सहाबुद्दीन सहित कई लोग शामिल थे।आइसा ने कहा, जनता का नहीं रहा लहेरियासराय थाना प्रभारी पर इकबाल

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Kharif Mahabhiyan News: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! किसानों के लिए शुरू हुआ महाभियान, बदल जाएगी खेती की तस्वीर?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 की शुरुआत की, किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाई। इस अभियान से किसानों को खरीफ फसलों की तकन#PatnaKharifMahabhiyan,#BiharAgriculture,#FarmersAwareness

Madhubani Police News: मधुबनी में हड़कंप! SP योगेंद्र ने 8 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, आखिर क्या है वजह?

मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस फैसले से पुलिसिंग में#MadhubaniPolice,#BiharNews,#PoliceTransfer

Bihar Advocate General News: बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव! पीके शाही ने महाधिवक्ता पद छोड़ा, जानिए क्यों?

बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री रह चुके शाही का इस्तीफा भाजपा मुख्यमंत्री बनने के दो माह बाद#BiharAdvocateGeneral,#PKSahi,#BiharPolitics

Bihar Education News: बिहार बोर्ड का छात्रों को बड़ा झटका! APAAR ID अनिवार्य, नहीं तो नहीं दे पाएंगे नौवीं से बारहवीं के छात्र परीक्षा!

बिहार बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए APAAR ID अनिवार्य की है। 30 जून तक आईडी न होने पर छात्रों को बोर्ड परीक्षा पंजीकरण में भारी परेशानी होगी। यह श#PatnaEducation,#BSEBNews,#APAARID