spot_img

Darbhanga News: दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार, भेजा गया जेल

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: शराबबंदी वाले बिहार में नशे के सौदागरों के मंसूबों पर पुलिस ने एक बार फिर पानी फेर दिया है। दरभंगा जिले की केवटी थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार को 20 लीटर अवैध शराब के साथ धर दबोचा है।

- Advertisement -

Darbhanga News: विशेष अभियान में मिली बड़ी कामयाबी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केवटी थाना पुलिस द्वारा 14 फरवरी को एक विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस टीम ने परसा विशनपुर से धोबिगामा की ओर जाने वाली ग्रामीण सड़क पर एक बाइक सवार को संदिग्ध अवस्था में आते देखा। पुलिस ने जब मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या- BR07AX-0480) को रोककर उसकी तलाशी ली, तो उनके होश उड़ गए। मोटरसाइकिल पर टंगे एक काले रंग के पिट्ठू बैग के अंदर से सफेद पॉलीथीन में बंधे हुए छह पैकेट बरामद किए गए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस ने जब इन पैकेटों को खोला तो पाया कि प्रत्येक में लगभग 2 लीटर चुलाई महुआ शराब थी, इस प्रकार बैग से कुल 12 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।

- Advertisement -

इसके बाद जब हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल की डिक्की की गहनता से तलाशी ली गई, तो उसके भीतर से भी एक झोले में रखे चार और पैकेट मिले। इन चारों पैकेटों में भी 2-2 लीटर की मात्रा में कुल 8 लीटर अवैध महुआ शराब रखी हुई थी। इस तरह पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 20 लीटर अवैध शराब जब्त की। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा के लोगों...क्या आपको लग रहा है आपका Electricity Bill ज़्यादा आया है...NBPDCL ने शुरू किए विशेष शिविर, जानिए कब और कहां कराएं गड़बड़ी ठीक

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस ने मौके से शराब के साथ-साथ काले एवं ब्लू रंग की मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दरभंगा सदर थाना क्षेत्र के गौसा डीह, वार्ड संख्या-13 निवासी शिवशंकर पासवान के पुत्र विजय पासवान (उम्र लगभग 38 वर्ष) के रूप में हुई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस ने इस संबंध में केवटी थाना कांड संख्या 41/26 दर्ज कर लिया है और आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थापन हेतु भेज दिया है। पुलिस मामले में अग्रिम अनुसंधान कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पर्दाफाश किया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, एथलीट और ऑटो ड्राइवर ने तोड़ा दम

Samastipur Road Accident: बिहार के समस्तीपुर में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे...