मई,7,2024
spot_img

ताड़ी पीने के दौरान जमालपुर गांव में नशेड़ियों का जमकर उपद्रव, 8 लोगों को घसीटा, पीटा

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। जमालपुर थाना क्षेत्र के  जमालपुर गांव के एक भैरव स्थान के समीप नशेड़ियों ने जमकर उत्पादन मचाने लगा। इसमें लगभग आठ लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी जख्मियों को किरतपुर पीएचसी मे भर्ती कराया। सूचना मिलते ही एसडीएम ब्रज किशोर लाल, एसडीपीओ दिलीप कुमार झा, थानाध्यक्ष तारीक अनवर व मुखिया अफजल अली खान सहित कई गणमान्य लोग घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया।

पुलिस के मुताबिक गांव के भैरवस्थान के निकट कई लोगों ने ताड़ी पीने व उधारी मांगने के क्रम में बेवजह उत्पादन मचाने लगे, जिसे देखकर दूसरे पक्ष के लोगों ने उन सभी को  मना करने गए, लेकिन सभी नशेड़ी ने लोगों के बातों को मानने के बजाए उसपर ही टूट पड़े और मार-पिटाई करने लगे। इस दौरान महिलाओं को घसीट दिया। इससे करण मुखिया, बैजू मुखिया, अर्जुन मुखिया, वीणा देवी, मीणा देवी, रूबी देवी, दाय सुनैना देवी, कोविद देवी जख्मी हो गया।

एसडीपीओ के निर्देश पर थानाध्यक्ष ने विभिन्न जगहों से मो.आजाद, मो.अमजद,मो. अनजार,मो.निराले, मो.लालबाबू व शद्दाम अंसारी को गिरफ्तार कर थाना ले आए। इस घटना को लेकर रामचन्द्र मुखिया के लिखित बयान पर मारपीट को अंजाम देने वाले व्यक्तियों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
देशज टाइम्स फोटो कैप्शन: किरतपुर पीएचसी मे इलाजरत जख्मी लोग।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | Gaighat News | गायघाट और बेनीबाद के ग्रामीणों सुनिए...कीजिए 112 पर फोन 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें