मई,8,2024
spot_img

फर्ज निभाते, कोरोना से लड़ते चला गया फाइटर, शिक्षा का मसीहा राम प्रबोध झा, सदमे में दरभंगा

spot_img
spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा,देशज टाइम्स ब्यूरो। मध्य विद्यालय, कमतौल के प्रधानाध्यापक राम प्रबोध झा नहीं रहे। बुधवार को उनके निधन की खबर से पूरा इलाका सदमे में हैं। वह क्वारंटाइन केंद्र के प्रभारी के रूप में प्रतिनियुक्त थे। डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम.ने श्री झा के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को श्री झा के परिवार से मिलकर जिला प्रशासन की तरफ से शोक संवेदना व्यक्त करने का निर्देश दिया है।

डीएम डॉ.एसएम ने कहा कि श्री झा के सेवाकाल में ड्यूटी पर रहते हुए निधन हो जाने पर सरकारी नियमानुसार देय सभी लाभ शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।उन्हें डबल ग्रच्युइटी का लाभ प्राप्त होगा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्व. झा के परिवार के किसी एक व्यक्ति को अनुकंपा पर सरकारी नौकरी दिलाने व सेवांत लाभ की राशि का भुगतान की कार्रवाई तेज़ी से पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar MLC Oath News | LokSabha Chunav के बीच CM Nitish, Rabri Devi के साथ 11 सदस्यों ने ली शपथ

जानकारी के अनुसार श्री झा की मौत बुधवार की संध्या पांच बजे के करीब विद्यालय परिसर में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही जाले प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार, जाले प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गंगेश झा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद ठाकुर व कमतौल थानाध्यक्ष सरवर आलम मौके पर पहुंचे।

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. झा ने ब्रेन हेमरेज से हुई मौत बताया है। कमतौल थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। बताया जाता है कि प्रधााध्यापक श्री झा अपने सहयोगी शिक्षक सुजीत कुमार व रसोइया राजा के साथ अपने विद्यालय कार्यालय में रिपोर्ट तैयार कर रहे थे कि अचानक इनकी तबीयत बिगड़ गई। वे कुर्सी से नीचे गिर गए। नाक से खून बहने लगा। जब तक एंबुलेंस पहुंचा तब तक इनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें:  Jhanjharpur Lok Sabha Seat @7May | पुल नहीं, वोट नहीं..., Jhanjharpur के मतदाताओं ने किया वोट बहिष्कार

इधर, एचएम श्री झा के निधन से सिमरी में शोक की लहर है। श्री झा लंबे समय तक सिमरी मध्य विद्यालय में एचएम पद पर थे। यहां से स्थानांतरण होने के बाद कमतौल मध्य विद्यालय में योगदान दिया था।

पैतृक गांव मोरो थाना के शाहपुर पटोरी था। वे लोकप्रिय व सामाजिक सरोकार से जुड़े कुशल व्यक्ति थे। निधन पर जिला परिषद ओम प्रकाश ठाकुर, मुखिया विश्वनाथ पासवान, शिक्षक ईरशाद अली, रामाशंकर गौतम,विकास पाठक, चंदेश्वर महतो,ने दुख प्रकट करते कहा कि सिमरी में शिक्षा क्षेत्र में उनका योगदान स्मरणीय रहेगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें