पटना,देशज न्यूज। बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर बिहार में अबतक के सारे आंकड़े टूट गए हैं। एक दिन में रिकार्ड 237 नए केस सामने आने के बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या अब 1900 हो गई है। राज्य में अबतक दस लोगों की मौत कोरोना वायरस जैसी जानलेवा बीमारी के कारण हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक राज्य में अब तक कुल 593 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं जबकि एक हजार से भी ज्यादा प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सबसे ज्यादा दिल्ली से आने वाले 296 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र से आने वाले 253 और गुजरात से आने वाले 180 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की जाने वाली नियमित अपडेट के मुताबिक बिहार में 10 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। मरने वालों में पटना, वैशाली और खगड़िया जिले से दो-दो लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा मुंगेर, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हुई है।
उधर, देश में भी कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक देश में अब तक 1,12,359 मामले सामने आये हैं जिसमें से 45,300 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। भारत में कोरोना से अबतक कुल 3,435 लोगों की मौत हो चुकी है। लिहाजा अभी भी देश में 63,624 मामले सक्रिय हैं। राज्यों में सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां 39,297 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 1,390 लोगों की मौत हुई है। 10,318 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
इन राज्यों से संक्रमित होकर बोहर लौटे हैं प्रवासी मजदूर
क्रम राज्य का नाम संक्रमित लोगों की संख्या
- दिल्ली 296
- प. बंगाल 58
- महाराष्ट्र 253
- हरियाणा 66
- चंडीगढ़ 04
- गुजरात 180
- कर्नाटक 18
- तमिलनाडु 12
- मध्य प्रदेश 05
- झारखंड 05
- राजस्थान 34
- छत्तीसगढ़ 03
- उत्तर प्रदेश 32
- पंजाब 08
- तेलंगाना 18
- आंध्रप्रदेश 02
- केरल 03
- उत्तराखंड 02