spot_img

Darbhanga News: होली के रंग में घुला सिंहवाड़ा में जातीय जहर! दो गुटों में खूनी संघर्ष, पत्थरबाजी, पुलिस पर भी हमला, 8 गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: होली के रंगों पर जब नफरत का काला रंग चढ़ जाए तो त्योहार का उल्लास मातम में बदलते देर नहीं लगती। कुछ ऐसा ही नजारा दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड में देखने को मिला, जहां रंग लगाने का मामूली विवाद जातीय संघर्ष की आग में बदल गया। दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें पुलिसकर्मी समेत दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए।

- Advertisement -

Darbhanga News: जानिए कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

मामला सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरूल्ली पंचायत स्थित लोरीका गांव के वार्ड-09 का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, होली के दिन सोमवार को लोरीका गांव निवासी अनरजीत सहनी ने अनिल चौपाल को अपने घर पर रंग खेलने के लिए बुलाया था। इसी दौरान अमरजीत सहनी भी वहां पहुंच गया और किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि अमरजीत सहनी ने अनिल चौपाल के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसका विरोध करने पर विवाद और गहरा गया। बात इतनी बढ़ गई कि सरसों तेल के खाली टीन से हमला कर दिया गया।

- Advertisement -

इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव फैल गया। देखते ही देखते यह व्यक्तिगत लड़ाई दो टोलों के बीच के संघर्ष में तब्दील हो गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। दोनों पक्षों के घरों के बीच की दूरी लगभग 150 मीटर बताई जा रही है, लेकिन कुछ ही देर में यह दूरी जातीय हिंसा की खाई में बदल गई और दोनों तरफ से लोग आमने-सामने आ गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani -Darbhanga News: जयनगर-दरभंगा रेलखंड पर दो लाशें...बुजुर्ग और युवती ...दो मौतों से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

गुस्साई भीड़ ने पुलिस को भी नहीं बख्शा

मारपीट की सूचना मिलते ही चौपाल समुदाय के लोगों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जब डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो स्थिति और भी विस्फोटक हो गई। गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने 112 वाहन पर जमकर पथराव किया, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हमले में एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गईं, जबकि चौपाल समुदाय के भी कई लोगों को चोटें आई हैं। कुल मिलाकर इस झड़प में 12 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

गांव में पुलिस बल तैनात, कई आरोपी फरार

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंहवाड़ा थाने के अलावा सिमरी, कमतौल और जाले थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कमतौल के एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन और बीडीओ विक्रम भाष्कर भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद कई घरों में पुरुष सदस्य ताला लगाकर फरार हो गए हैं। एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर कैंप किया जा रहा है और अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: प्रसिद्ध कपलेश्वर स्थान मंदिर के विकास पर मधुबनी में बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

कपलेश्वर मंदिर: मधुबनी के ऐतिहासिक कपलेश्वर स्थान मंदिर के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो...

Jamui News: जमुई में सनसनीखेज Fake Kidnapping पुलिसकर्मियों ने रची ‘फर्जी अपहरण’ की साजिश, ऐसे हुआ पर्दाफाश!

Fake Kidnapping: बिहार के जमुई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने...

Darbhanga News: शीशो में प्रेम और सद्भाव का संदेश गूंजा, मदन पांडेय बोले – ‘मानवता के लिए योगदान दें’

मानव एकता दिवस: सोचिए, एक ऐसा दिन जब हर तरफ बस प्यार और भाईचारे...