spot_img

Darbhanga News: मस्जिद से निकले रेस्टोरेंट मालिक पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: बिहार में सुशासन के दावों पर एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट भारी पड़ती दिखी है। दरभंगा शहर उस वक्त दहल गया, जब बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक नामी कारोबारी को निशाना बना डाला।

- Advertisement -

Darbhanga News: जानिए क्या है पूरा मामला

घटना नगर थाना क्षेत्र के सेनापथ मुहल्ले की है, जहां गुरुवार को वाव रेस्टोरेंट और वाव वाटर पार्क के मालिक अनवर कमाल उर्फ लड्डू को अपराधियों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि अनवर कमाल मस्जिद से नमाज पढ़कर जैसे ही बाहर निकले, पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली उनके पेट के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

गोली की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए घायल अनवर कमाल को उठाया और आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga violence: बाइक टक्कर से भड़की आग, 10 घायल, 6 थानों की पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाल रही टीम

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस गोलीबारी के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने और उन्हें दबोचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस घटना ने पुलिसिया व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: प्रसिद्ध कपलेश्वर स्थान मंदिर के विकास पर मधुबनी में बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

कपलेश्वर मंदिर: मधुबनी के ऐतिहासिक कपलेश्वर स्थान मंदिर के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो...

Jamui News: जमुई में सनसनीखेज Fake Kidnapping पुलिसकर्मियों ने रची ‘फर्जी अपहरण’ की साजिश, ऐसे हुआ पर्दाफाश!

Fake Kidnapping: बिहार के जमुई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने...

Darbhanga News: शीशो में प्रेम और सद्भाव का संदेश गूंजा, मदन पांडेय बोले – ‘मानवता के लिए योगदान दें’

मानव एकता दिवस: सोचिए, एक ऐसा दिन जब हर तरफ बस प्यार और भाईचारे...