अप्रैल,30,2024
spot_img

पहली बार कोरोना हारा, मरीजों से ज्यादा वायरस को हराने वाले,एक्टिव@137448,स्वस्थ@141029

spot_img
spot_img
spot_img
नई दिल्ली, देशज न्यूज। देश में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब यह संख्या देश में एक्टिव मरीजों से ज्यादा हो गई है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,37,448 है जबकि कोरोना संक्रमित 1,41,029 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले लोगों का प्रतिशत बढ़कर 49.21 हो गया है।

दमन व दीव में भी कोरोना की दस्तक
देश में अब तक कोरोना से अछूते रहे दमन व दीव में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। यहां गुरुवार को दो मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले सिक्किम, नगालैंड में भी कोरोना के मामले आ चुके हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। सिर्फ अंडमान निकोबार में पिछले कई दिनों से कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है।

नहीं सुधर रहे महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली के हालात
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र और तमिलनाडु में हालात अब और खराब होते जा रहे हैं। यहां कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। महानगर मुंबई तो कोरोना का एपिसेंटर के तौर पर सामने आया है। अकेले महाराष्ट्र से तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। दिल्ली में भी हालत बिगड़ते जा रहे हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें