मई,5,2024
spot_img

पटना की गंगा में सुशांत की अस्थियां विसर्जित, जानिए क्या मांगी बहन ने दुआ

spot_img
spot_img
spot_img

पटना,देशज न्यूज। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई में अंतिम संस्कार करने के बाद गुरूवार को पटना में उनके पिता तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने उनकी अस्थियां  गंगा में विसर्जित कर दींं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फेसबुक पर एक पोस्ट करके बताया था कि आज सुशांत सिंह की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया जाएगा।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है  “हमें कोई दिक्कत नहीं हुई। आज (गुरुवार को) हम भाई का अस्थि विसर्जन करेंगे। मैं फिर एक बार सभी से कहना चाहूंगी कि उसके लिए दुआ करें और उसे प्यारी यादों और अपने दिलों में मौजूद ढेर सारे प्यार के साथ विदा करें।” श्वेता ने आगे लिखा है “उसकी जिंदगी का जश्न मनाइए और उसे एक बहुत प्यारा और खुशहाल फेयरवेल दीजिए।”

कीर्ति के इस पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में सुशांत के फैन्स ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआएं की हैं। सुशांत अब यादों में बसकर रह जाएंगे, मगर उनकी मौत को लेकर किसी को यह यकीन  नहीं हो रहा कि वह आत्महत्या कर सकते हैं। कहीं न कहीं उनकी मौत का तार मुंबई की चंद गंदे रणनीतिकारों से जुड़ा है। मगर एक बात उन्हें भी याद करनी चाहिए कि बिहार की मिट्टी इस मौत का बदला जरूर लेगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें