मई,6,2024
spot_img

गया के डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ निकले कोरोना पॉजिटिव, नगर निगम व परिसर सील

spot_img
spot_img
spot_img

गया, देशज न्यूज।  गया नगर निगम के उप मेयर अखौरी ओंकारनाथ श्रीवास्तव उर्फ मोहन श्रीवास्तव कोरोना वायरस पोजिटिव पाए गए हैं।  उप मेयर श्रीवास्तव को गया के मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

उप मेयर के साथ साए की तरह कई वार्ड पार्षद व नगर निगम कर्मी रहते हैं। वहीं, पिछले सप्ताह वह पटना स्थित नगर विकास मंत्रालय में कई शाखाओं में जाकर अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले थे।

सिविल सर्जन डा ब्रजेश कुमार सिंह ने सोमवार को यहां बताया,रविवार को ट्रूनेट जांच में मोहन श्रीवास्तव पोजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मोहन श्रीवास्तव से लिए गए स्लैव को जांच के लिए पटना भेजा गया है।
पटना से रिपोर्ट आने की प्रतिक्षा की जा रही है। वहीं, जिला प्रशासन ने नगर निगम कार्यालय और परिसर को दो दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया है।
उप मेयर मोहन श्रीवास्तव के कोरोनावायरस पोजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासनिक और राजनैतिक हलकों में खलबली मची हुई है।मोहन श्रीवास्तव के संपर्क में प्रतिदिन आने वालों की संख्या काफी रहा करती है।
यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें